{"_id":"678e5453b48fc2a8380b1021","slug":"3530-kg-ganja-was-being-transported-hidden-in-a-plastic-bag-on-a-motorcycle-1-accused-arrested-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2541020-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News : प्लास्टिक के कट्टे में ले जा रहे थे साढ़े तीन किलो गांजा, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News : प्लास्टिक के कट्टे में ले जा रहे थे साढ़े तीन किलो गांजा, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Mon, 20 Jan 2025 08:21 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 08:21 PM IST
सार
जिले की रोहिड़ा थाना पुलिस ने प्लास्टिक के कट्टे में छिपाकर ले जाया जा रहा साढ़े तीन किलो गांजा जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन
सिरोही। मोटरसाईकिल पर प्लास्टिक के कट्टे में छिपाकर किया जा रहा था 3.530 किलोग्राम गांजे का परि
विस्तार
रोहिड़ा पुलिस ने मोटर साइकिल पर प्लास्टिक के कट्टे में छिपाकर ले जाया जा रहा 3.530 किलोग्राम गांजा जब्त कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में मोटर साइकिल पर सवार 2 लोग भागने में सफल रहे। एनडीपीसी एक्ट में मामला दर्ज कर गांजा कहां से लाया गया था तथा इसे कहां ले जाया जा रहा था कि जांच करने के साथ ही फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रोहिड़ा थानाधिकारी सुश्री माया पंडित की अगुवाई में टीम गश्त कर रही थी। उस दौरान घांचियानाड़ी से सनवाड़ा की ओर से आ रही एक मोटर साइकिल पर सवार तीन लोग एक प्लास्टिक का कट्टा लेकर आ रहे थे। पुलिस वाहन को देखकर मोटर साइकिल पर पीछे बैठे दो लोग प्लास्टिक का कट्टा फेंककर उतरकर भाग गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा मोटर साइकिल सवार को रोककर फेंके गए प्लास्टिक के कट्टे के बारे में पूछताछ की गई, इससे वह घबरा गया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों द्वारा जब कट्टे को खोलकर जांच की गई तो उसमें 3.530 किलोग्राम गांजा पाया गया। पुलिस ने गांजे व मोटर साइकिल को जब्त कर अफरोज पुत्र हबीब खान पठान को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन