फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Three children including two brothers died due to drowning in Banas river

Sirohi News: बनास नदी में दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत, गोताखोरों ने निकाले शव

Thu, 10 Apr 2025 03:02 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 10 Apr 2025 03:02 PM IST
सार

बच्चे क्रिकेट खेलने का कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान अमरापुरी श्मशान घाट के पास उनके कपड़े और क्रिकेट बैट मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन
Sirohi News: Three children including two brothers died due to drowning in Banas river
आबूरोड में बनास नदी पर कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूरोड शहर से गुजर रही बनास नदी में अमरापुरी श्मशान घाट में बीती रात नहाने गए दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। बच्चे घर से क्रिकेट खेलने गए थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन ने आसपास के क्षेत्र में उनकी तलाश की। इस दौरान नदी के समीप उनके कपड़े और बैट पड़ा हुआ नजर आया। घटना की सूचना मिलने पर शहर पुलिस थानाधिकारी हरचंद देवासी अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा गोताखोरों को बुलवाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। काफी मशक्कत के बाद एक-एक कर तीनों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पानी की समस्या पर वसुंधरा की नाराजगी का असर, केंद्र सरकार ने राजस्थान सरकार को किया तलब; जानें
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मानपुर हवाई पट्टी के पास, आबूरोड जिला निवासी  चंदू (14) पुत्र राजूराम, गलाराम (12) पुत्र भानाराम एवं कालू (10) पुत्र भानाराम बुधवार शाम को घर पर क्रिकेट खेलने का बोलकर निकले थे। जब देर शाम तक वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। वे बच्चों को ढूंढते ढूंढते अमरापूरी शमशान घाट के समीप से गुजर रही बनास नदी के समीप पहुंचे तो वहां पर बच्चों के कपड़े एवं बेट पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब साढ़े नौ बजे गोताखोरों को बुलवाकर नदी में बच्चों की तलाश शुरू करवाई गई। एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'मुस्लिम समाज के दबे-कुचले और शोषित वर्ग के लिए न्याय का मार्ग', वक्फ कानून पर बोले MLA बाबा बालकनाथ

नदी में गड्ढे में फंसे थे बच्चों के शव
करीब एक घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में एक एक बार तीनों बच्चों के शव बाहर निकाला गया। ये तीनों शव नदी में गड्ढे में फंसे थे। इसके बाद इन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। शवों को नदी से बाहर निकालने मे नगरपालिका पार्षद अमर सिंह, किशन, पप्पू राणा एवं चेतन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed