फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi : Theft in Pipaleshwar Mahadev Temple exposed within 24 hours, accused arrested along with stolen goods

Sirohi News: पीपलेश्वर महादेव मंदिर में हुई नकबजनी का 24 घंटे में पर्दाफाश, चोरी के सामान समेत आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Oct 2024 08:18 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 15 Oct 2024 08:18 PM IST
सार

कल पीपलेश्वर महादेव मंदिर में हुई नकबजनी की वारदात का 24 घंटे में पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चोरी किए गए सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sirohi : Theft in Pipaleshwar Mahadev Temple exposed within 24 hours, accused arrested along with stolen goods
सिरोही। पीपलेश्वर महादेव मंदिर में हुई नकबजनी का 24 घंटेमें पर्दाफाश, चुराया गया सामान जब्त, 1

विस्तार

जिले की सरूपगंज पुलिस ने पीपलेश्वर महादेव मंदिर में हुई नकबजनी का 24 घंटे में पर्दाफाश कर चुराया गया सामान जब्त कर इस मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में थाने की पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए तथा संदिग्ध लोगों से पुछताछ की गई। इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर गणेश कुमार पुत्र मंछाराम वागरी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा मंदिर में नकबजनी की वारदात करने की बात स्वीकार की गई है। पुलिस ने उसके पास से चुराया गया सामान भी जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन


इस मामले में मंदिर के पुजारी ने रिपोर्ट देकर बताया था कि वह सवेरे 7 बजे पीपलेश्वर मंदिर में पूजा करने के लिए गया तो उस दौरान मंदिर के मेन गेट पर लोहे की जाली का ताला टूटा हुआ था एवं मंदिर के अंदर रखी हुई तिजोरी का एक दरवाजा भी आधा खुला हुआ था। इस पर मंदिर में पूजा करने के लिए आए भक्त रामलाल को अंदर बुलाकर उन दोनों ने तिजोरी को चैक किया तो तिजोरी के अंदर रखा हुआ चांदी का महादेवजी का मुकुट वजन करीब 15 तोला, एक चांदी का माताजी का मुकट वजन करीब 3 तोला, 1 चांदी का हनुमानजी का मुकट वजन करीब 2 तोला एवं 1 चांदी का गणेशजी का मुकट वजन करीब 2 तोला नहीं मिले। पुलिस द्वारा इसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed