{"_id":"671e5cbc82edfc3ab209d6c9","slug":"23-thousand-liters-of-wash-destroyed-in-sirohi-district-95-liters-of-hard-liquor-seized-3-accused-arrested-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2261131-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News : मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान में 95 लीटर हथकढ़ शराब जब्त, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News : मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान में 95 लीटर हथकढ़ शराब जब्त, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
Mon, 28 Oct 2024 01:50 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:50 PM IST
सार
जिले में हथकढ़ शराब के विरुद्ध पुलिस द्वारा की गई दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 23 हजार लीटर वाश नष्ट कर 95 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की गई। इसके साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
95 लीटर हथकढ़ शराब जब्त
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
जिले में कच्ची शराब एवं मादर्थ पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड रीको थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में पुलिस टीमों ने सियावा, मालियावास व सुलियाफली के जंगलों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर हथकढ़ शराब बनाने की भट्टियों सहित करीब 3000 लीटर शराब (वाश) नष्ट की।
इस कार्रवाई में पुलिस ने 20 लीटर हथकढ़ शराब बरामद कर जामतसिंह पुत्र अनूपसिंह तथा हीरा पुत्र मोती गरासिया को गिरफ्तार कर बिना अनुज्ञापत्र के 10 लीटर तथा 1 अन्य मामले में 10 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की है।
20 हजार लीटर वॉश नष्ट कर 75 लीटर हथकढ़ शराब जब्त
दूसरी कार्रवाई रोहिड़ा पुलिस द्वारा की गई जिसमें थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा रोहिडा जोड में एक रहवासी के मकान से 75 लीटर हथकढ़ शराब को जब्त कर देवीलाल पुत्र लालाजी गमेती भील को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान थाना हल्का के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 20 हजार लीटर वॉश नष्ट की गई।
विज्ञापन
इस कार्रवाई में पुलिस थाना रोहिड़ा के सहायक उपनिरीक्षक छैलसिंह, कांस्टेबल श्रवण कुमार, शंकरलाल, विनोद कुमार एवं सरूपाराम सम्मिलित रहे। दीपावली एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर पुलिस द्वारा शुरू किया गया यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

95 लीटर हथकढ़ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

95 लीटर हथकढ़ शराब जब्त