फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi unique love story of saas and damad both love with each other before marriage Rajasthan News

Rajasthan: सास और दामाद की प्रेम कहानी, प्रेमिका की बेटी से शादी करने से पहले दोनों में था प्यार, जानें मामला

Wed, 11 Jan 2023 11:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 11 Jan 2023 11:02 PM IST
सार

सिरोही जिले के अनादरा थाना इलाके के सियाकरा गांव में 1 जनवरी को 40 साल की सास और 27 वर्षीय दामाद फरार हो गए थे। जिसके बाद पीड़ित ससुर ने आरोपी दामाद नारायण जोगी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद से पुलिस इस प्रेमी जोड़े की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका है।  

विज्ञापन
Sirohi unique love story of saas and damad both love with each other before marriage Rajasthan News
दामाद और सास को तलाश कर रही पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिले में करीब दस दिन पहले एक सास अपने दामाद के साथ फरार हो गई थी। पीड़ित ससुर की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही थी, लेकिन अब तक उनके बारे में कुछ भी पता नहीं चला है। 

विज्ञापन


इस बीच पुलिस की जांच में एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ। पुलिस का कहना है फरार हुए सास और दामाद पहले से एक दूसरे से प्यार करते थे। अपनी प्रेमिका से और नजदीकियां बढ़ाने साथ ही उसके घर में एंट्री लेने के लिए ही प्रेमी युवक ने उसकी बेटी के साथ शादी की थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, सिरोही जिले के अनादरा थाना इलाके के सियाकरा गांव में 1 जनवरी को 40 साल की सास और 27 वर्षीय दामाद फरार हो गए थे। जिसके बाद पीड़ित ससुर ने आरोपी दामाद नारायण जोगी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद से पुलिस इस प्रेमी जोड़े की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका है।  सास और दामाद की इस प्रेम कहानी की जमकर चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुर को शराब पिलाई और सास को लेकर भाग गया दामाद
पीड़ित ससुर ने पुलिस को बताया था कि आरोपी दामाद उसके घर आया था। जहां दोनों ने मिलकर शराब पार्टी की। जब ससुर  नशे में धुत्त होकर सो गया तो उसका दामाद अपनी प्रेमिका सास को लेकर भाग गया। नशा उतरने पर ससुर को घटना की जानकारी लगी और फिर वह पुलिस के पास पहुंचा।  का जब नशा उतारा तो उसे पत्नी और दामाद घर पर नहीं मिले. खोजबीन करने पर पता चला कि दामाद उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया है. दामाद नारायण जोगी के तीन बच्चे हैं.


सास से 15 साल छोटा है दामाद
पुलिस ने बताया कि दामाद नारायण अपनी सास से 15 साल छोटा है। दामाद तीन बच्चों का पिता है वहीं उसकी प्रेमिका सास के चार बच्चे हैं। चारों की शादी भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed