फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News Youth drowned in the strong current of the drain rescued

Sirohi News: नाले के तेज बहाव में बहा युवक, रेस्क्यू कर निकाला, चट्टान पर चढ़कर बचाई जान

Sun, 30 Jul 2023 09:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 30 Jul 2023 09:47 PM IST
सार

Sirohi News: सिरोही जिले में आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के तरतोली में एक युवक नाले में बह गया, जिसने चट्टान पर चढ़कर जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

विज्ञापन
Sirohi News Youth drowned in the strong current of the drain rescued
रेस्क्यू कर निकाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही में आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के तरतोली में रविवार को एक युवक नाले में बह गया, जिसने चट्टान पर चढ़कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाला।

विज्ञापन


सिरोही के आबूरोड सदर थानाधिकारी प्रवीण आचार्य ने बताया कि रविवार को सुबह करीब 11 बजे मानपुर निवासी प्रवीण (18) पुत्र धर्माराम भील मोरथला के पास बत्तीसा नाले में नहाने गया था। तभी नाले में पानी तेज वेग में आने से प्रवीण बह गया। बहता हुआ पानी के साथ बनास नदी में आ गया। बनास नदी के बीचो-बीच एक चट्टान को देख प्रवीण ने उसको पकड़ लिया। जैसे-तैसे कर उस पर चढ़ गया। प्रवीण के परिजन उसे तलाश करते हुए नदी के किनारे पहुंचे, जंहा वह फसा हुआ था। परिजनों ने अपने स्तर पर ही प्रवीण को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। करीब तीन घंटे से अभी अधिक समय तक वह ऐसा ही प्रयास करते रहे पर सफल नहीं होने पर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में तरतोली और मानपुर से लोग पहुंचे और शाम करीब चार बजे पुलिस और प्रशासन को इसको सूचना दी। सूचना मिलने पर तहसीलदार रायचंद देवासी, सहित सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लूनियापूरा से गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया। गोताखोरों ने ट्यूब और रस्सी के सहारे एक घंटे की कड़ी मशक्क़त के बाद प्रवीण को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। तहसीलदार रायचंद देवासी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन को टीम मौके पर पहुंची और प्रवीण का सफल रेसक्यू कर नदी के बीच से उसे सकुशल बाहर निकाला। रेस्क्यू करने में जगदीश कुमार, दीपक भाई, किशन कुमार, दिलीप कुमार कहार, अर्जुन कहार और जयंतीलाल की अहम भूमिका रही।


करीब 500 मीटर बहा नदी में फसा युवक
सदर थानाधिकारी प्रवीण आचार्य ने बताया कि मोरथला नाले में बहा युवक करीब 500 मीटर तक बहकर बनास नदी में आया, जिसने हिम्मत दिखाते हुए चट्टान को पकड़ कर उस पर खड़ा हो गया, जिसके चलते उसकी जान बच पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed