{"_id":"65aa49936de2d457200da774","slug":"sirohi-news-smuggler-transporting-doda-poppy-and-opium-in-plastic-bags-arrested-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: प्लास्टिक के कट्टे में भरकर डोडा पोस्त और अफीम का हो रहा था परिवहन, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: प्लास्टिक के कट्टे में भरकर डोडा पोस्त और अफीम का हो रहा था परिवहन, एक तस्कर गिरफ्तार
Fri, 19 Jan 2024 03:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:36 PM IST
सार
बोलेरो कार में दो प्लास्टिक के कट्टों में 39 किलोग्राम डोडा पोस्त एवं 2.20 किलोग्राम अफीम के दूध का परिवहन हो रहा था। पिंडवाडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही की पिंडवाड़ा पुलिस द्वारा बोलेरो कार में दो प्लास्टिक के कट्टों में 39 किलोग्राम डोडा पोस्त एवं 2.20 किलोग्राम अफीम के दूध का परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पिंडवाड़ा थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में उपनिरीक्षक गोकुलराम, कांस्टेबल विनोद कुमार, आईदान सिंह, मुकेश कुमार एवं सुरेश कुमार की टीम द्वारा धांगा पुलिया नेशनल हाइवे नम्बर 27 के पास नाकाबंदी की गई थी।
विज्ञापन
उस दौरान उदयपुर की ओर से आ रही एक बोलेरो कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें दो प्लास्टिक के कट्टो में 39.00 किलोग्राम डोडा पोस्त व दो किलो 20 ग्राम अफीम दूध पाया गया। इस पर डोडा पोस्त एवं अफीम दूध जब्त कर नयावाडा, पुलिस थाना बागौडा, जिला सांचौर निवासी मांगीलाल पुत्र हनुमानाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। मौके से फरार नयावाडा, पुलिस थाना बागौडा, जिला सांचौर निवासी गोपीकिशन पुत्र आसूराम विश्नोई फरार हो गया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन