फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi Income Tax Inspector along with his wife took a pledge to donate his body after death

Sirohi: इनकम टैक्स इंस्पेक्टर ने पत्नी के साथ लिया मरणोपरांत देहदान का संकल्प, कलेक्टर को पेश किए संकल्प पत्र

Wed, 07 Feb 2024 08:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 07 Feb 2024 08:39 PM IST
सार

सिरोही में सीनियर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर ने पत्नी के साथ मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया। साथ ही जिला कलेक्टर के समक्ष आवश्यक दस्तावेज एवं संकल्प पत्र पेश किया। इस दौरान जिला कलेक्टर द्वारा रावल दंपती के इस कार्य की प्रशंसा की गई।

विज्ञापन
Sirohi Income Tax Inspector along with his wife took a pledge to donate his body after death
मरणोपरांत देहदान का संकल्प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले के पालड़ी आर. गांव निवासी एक दंपती ने बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में उपस्थिति होकर जिला कलेक्टर शुभम चौधरी के सामने मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया। इसके लिए उनके द्वारा आवश्यक दस्तावेज एवं संकल्प पत्र प्रस्तुत कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


पालड़ी आर. गांव निवासी महेश कुमार रावल एवं उनकी पत्नी दुर्गा देवी रावल ने स्वेच्छा से मरणोपरांत देहदान की प्रक्रिया पूरी कर संकल्प लिया। वे सिरोही में आयकर विभाग में सीनियर इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। महेश कुमार रावल एवं उनकी पत्नी दुर्गा देवी के मन में काफी समय से मरणोपरांत देहदान की इच्छा थी। इस पर उन्होंने लायंस क्लब सिरोही से जुड़े एवं रेडक्रॉस सोसायटी चैयरमेन समाजसेवी प्रकाश प्रजापति से संपर्क कर स्वेच्छिक मरणोपरांत देहदान की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन


इसके बाद प्रजापति द्वारा मरणोपरांत देहदान संकल्प के लिए समस्त दस्तावेज तैयार करवाकर जिला कलेक्टर कार्यालय सिरोही में जिला कलेक्टर शुभम चौधरी एवं प्रजापति की मौजूदगी में दंपती ने आवश्यक दस्तावेज पर स्वयं एवं एक दूसरे के साक्षी के तहत हस्ताक्षर कर मरणोपरांत देहदान के लिए सिरोही मेडिकल कॉलेज अथवा उदयपुर के महाराणा भोपाल मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए सम्पूर्ण शरीर के अंगों सहित मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला कलेक्टर ने रावल दंपति द्वारा किए इस प्रेरणादायी सेवा कार्य सराहना करते हुए कहा कि मरणोपरांत देहदान संकल्प के इस मानवीय प्रेरणादायी सेवा कार्य से चिकित्सा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को पढ़ाई में सीखने के लिए मानव जाति की सेवा में सहयोग मिलेगा। जो कि सभी के लिये प्रेरणादायी है। इस दौरान आयकर निरक्षक सुरेन्द्र सिंह परमार, नरपतलाल परिहार, संजय कुम्हार, नीलू प्रजापत, मनीष कुमार, विष्णु प्रजापत एवं यश कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed