{"_id":"656a029c00639170350f1fcb","slug":"sirohi-crime-robbery-exposed-in-maval-growth-center-of-abu-road-two-accused-arrested-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi Crime: आबूरोड के मावल ग्रोथ सेंटर में लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi Crime: आबूरोड के मावल ग्रोथ सेंटर में लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 01 Dec 2023 09:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 01 Dec 2023 09:28 PM IST
सार
Sirohi Crime: सिरोही जिले में आबूरोड के मावल ग्रोथ सेंटर में मोटर साइकिल सवार अज्ञात लोगों द्वारा दो दिन पूर्व की गई लूट की वारदात का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही की आबूरोड रीको पुलिस द्वारा दो दिन पूर्व मावल औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर मोबाइल एवं नकदी लूट ले जाने की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आबूरोड रीको थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में उपनिरीक्षक पुखराज, हेड कांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल प्रकाश, ओमप्रकाश, महेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, साइबर सेल सिरोही के सुरेश कुमार एवं नरेन्द्र कुमार की टीम द्वारा खारा, पुलिस थाना आबूरोड रीको, जिला सिरोही निवासी दीताराम पुत्र लालाराम गरासिया एवं आम्बा पुलिस थाना आबूरोड रीको निवासी डायाराम पुत्र रूपाराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, गत 29 नवंबर शाम को गिरफ्तार आरोपी मोटर साइकिल पर सवार होकर आए थे। आरोपियों द्वारा आबूरोड के मावल ग्रोथ सेंटर में स्थित प्रोएक एनर्जी कम्पनी के कर्मचारी जो शाम को मावल से कंपनी जा रहे थे, उनके साथ मारपीट कर मोबाइल एवं नकदी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद वे वहां से भाग खड़े हुए थे। इस मामले में कंपनी के डिप्टी मैनेजर संजय कुमार पुत्र नाथूलाल जैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। घटना की गंभीरता से देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वारदात का शीघ्र पर्दाफाश करने के लिए टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। इसके बाद टीम द्वारा आरोपियों के छिपने के संभावित स्थानों पर दबिश देकर भागने के संभावित स्थानों को चिन्हित किया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।