फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi Crime Liquor suppliers were absconding for last 10 months arrested from Jaisalmer

Sirohi Crime: बीते 10 महीने से फरार चल रहा था शराब सप्लायर्स, जैसलमेर से गिरफ्तार

Mon, 16 Oct 2023 04:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 04:02 PM IST
सार

Sirohi Crime: सिरोही जिले का शराब सप्लायर्स बीते 10 महीने से फरार चल रहा था। आबूरोड रीको पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब सप्लायर्स को जैसलमेर जिले से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sirohi Crime Liquor suppliers were absconding for last 10 months arrested from Jaisalmer
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड रीको पुलिस थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने कानासर पुलिस थाना शिव, जिला बाड़मेर निवासी कभीर खां पुत्र सिराज खां को तकनीकी संसाधनों के आधार पर सांगड़, जैसलमेर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी 14 जनवरी 2023 को पुलिस चौकी मावल पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान गुजरात की ओर जा रहे ट्रक रुकवाकर तलाशी की गई तो उसमें पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब व बीयर के 614 कार्टून पाए गए। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर शराब जब्त की गई थी। इसके बाद आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शराब का मुख्य सप्लायर कभीर खां बीते 10 महीने से फरार चल रहा था। आरोपी आर्ले दर्जे का बदमाश शराब व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का काम करता है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना शिव में एनडीपीएस एक्ट सहित पुलिस थाना थराद जिला बनासकांठा, गुजरात एवं पुलिस थाना आबुरोड रीको में विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की इस टीम को मिली सफलता
कार्रवाई में पुलिस थाना सांगड़, जिला जैसलमेर के थानाधिकारी माणकराम विश्नोई, पुलिस थाना आबूरोड रीको, कांस्टेबल मांगीलाल, शंभूसिंह एवं डीसीआरबी सैल, सिरोही के कांस्टेबल नरेंद्र सम्मिलित रहे। इस कार्रवाई में पुलिस थाना आबूरोड रीको कांस्टेबल मांगीलाल एवं शंभू सिंह की विशेष भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed