{"_id":"6589bad0b9f817467d02e058","slug":"sirohi-crime-80-cartoons-of-english-liquor-seized-mobile-and-documents-including-fake-number-plate-seized-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi Crime: अंग्रेजी शराब के 80 कॉर्टून जब्त, फर्जी नंबर प्लेट सहित मोबाइल और दस्तावेज पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi Crime: अंग्रेजी शराब के 80 कॉर्टून जब्त, फर्जी नंबर प्लेट सहित मोबाइल और दस्तावेज पुलिस ने पकड़ा
Mon, 25 Dec 2023 10:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 25 Dec 2023 10:54 PM IST
सार
Sirohi Crime: सिरोही जिले में दो कारों में ले जाए जा रहे अंग्रेजी शराब के 88 कॉर्टून पुलिस ने जब्त किए हैं। साथ ही फर्जी नंबर प्लेट और मोबाइल सहित दस्तावेज भी जब्त किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिरोही की अनादरा पुलिस द्वारा दो कारों में ले जाए जा रहे अंग्रेजी शराब के 88 कॉर्टून जब्त किए गए हैं। पुलिसकर्मियों को पीछा करते देख आरोपी कार को छोड़कर फरार हो गए थे। तलाशी के दौरान कार्रवाई में सफलता मिली।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध शराब व मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए डीएसटी प्रभारी शिवपाल सिंह की अगुवाई में टीम द्वारा वाहनों का पीछा किया गया। इस पर वाहन चालक वाहनों को सिरोड़ी कस्बे के श्मशान परिसर में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
इस पर पुलिसकर्मियों द्वारा गुजरात पासिंग ईटिंगा तथा कड़ी वीडीआई की तलाशी ली गई। इस दौरान कारों में 88 कॉर्टून शराब व बीयर तथा वाहन से फर्जी नम्बर प्लेट, मोबाइल फोन तथा दस्तावेज जब्त किए गए। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन