{"_id":"698dbb45f0f66cd9b40635bd","slug":"suitcase-explodes-in-neemkathana-sikar-thrown-into-pond-at-ganeshwar-tirtha-dham-two-suspects-absconding-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: नीमकाथाना में सूटकेस में ब्लास्ट, गणेश्वर तीर्थ धाम के कुंड में फेंका गया था; दो संदिग्ध फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: नीमकाथाना में सूटकेस में ब्लास्ट, गणेश्वर तीर्थ धाम के कुंड में फेंका गया था; दो संदिग्ध फरार
Thu, 12 Feb 2026 05:07 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 05:07 PM IST
सार
Kotputli-Behror News: नीमकाथाना के गणेश्वर तीर्थ धाम में कुंड में फेंके गए सूटकेस में गुरुवार दोपहर 2:10 बजे धमाका हुआ। मजदूरों के अनुसार दो संदिग्ध सूटकेस डालकर फरार हो गए। पुलिस ने परिसर खाली कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
गणेश्वर तीर्थ धाम के कुंड के पास सूटकेस ब्लास्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमकाथाना के प्रसिद्ध गणेश्वर तीर्थ धाम में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब कुंड में फेंके गए एक सूटकेस में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि धाम परिसर सहित आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घटना के समय कुंड परिसर में जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा था और वहां मजदूर काम में जुटे हुए थे। अचानक हुए इस धमाके से श्रद्धालुओं और कामगारों में भगदड़ जैसे हालात बन गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों के अनुसार, दो युवक वहां आए थे। उनके हाथ में एक सूटकेस और एक थैली थी। बताया जा रहा है कि दोनों युवक आपस में मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहे थे। कुछ ही पलों बाद उन्होंने सूटकेस को कुंड में फेंक दिया। मजदूर कुछ समझ पाते, उससे पहले ही पानी के भीतर तेज धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट की आवाज तीन बार सुनाई दी, जिससे ऐसा लगा मानो लगातार धमाके हो रहे हों। घबराए मजदूर जान बचाने के लिए काम छोड़कर दूर भाग गए।
विज्ञापन
विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि सूटकेस के टुकड़े उड़कर कुंड की चारदीवारी तक जा पहुंचे। दीवारों पर अज्ञात सामग्री के छींटे दिखाई दिए हैं और कई स्थानों पर दरारें भी पड़ गईं। धमाके से कुंड का पानी उछलकर बाहर आ गया, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कुछ देर तक मौके पर धुआं फैल गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में और अधिक दहशत फैल गई।
विज्ञापन
पढ़ें- Sirohi News: धारदार हथियारों के साथ रील बनाकर वायरल करने वालों पर कार्रवाई, दो दिनों में 12 आरोपी गिरफ्तार
मजदूर सुरेश कुमार ने बताया कि वह अन्य साथियों के साथ जीर्णोद्धार कार्य में लगा था। तभी दो व्यक्ति आए और बिना कुछ कहे सूटकेस कुंड में फेंक दिया। देखते ही देखते तेज धमाका हुआ और वे सभी जान बचाकर भागे। घटना के बाद आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं तथा वहां मौजूद मजदूरों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस दो संदिग्ध युवकों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि सूटकेस में भरी सामग्री और विस्फोट के उद्देश्य का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। एहतियात के तौर पर तीर्थ धाम परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।