{"_id":"667cee48ea1d1635d70681fa","slug":"sikar-news-two-killed-in-collision-between-two-vehicles-near-kumas-jagir-village-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: कुमास जागीर गांव के पास हादसा, दो गाड़ियों में भिड़ंत में दो की मौत, 15 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: कुमास जागीर गांव के पास हादसा, दो गाड़ियों में भिड़ंत में दो की मौत, 15 लोग घायल
Thu, 27 Jun 2024 10:41 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:41 AM IST
सार
हादसे में पहली गाड़ी में सवार महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। दूसरी गाड़ी में भी करीब 12 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर जिले के नेछवा थाना इलाके के कुमास जागीर गांव के पास गुरुवार सुबह भीषण हादसा हुआ। दो गाड़ियों की आपस की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक गाड़ी में सवार महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। दूसरी गाड़ी में भी करीब 12 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को सीकर के कल्याण अस्पताल लाया गया है। वहीं, इस हादसे में एक गंभीर घायल को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन