फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar News: Police arrested two people who cheated by changing ATM card from Haryana

Sikar News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, पुलिस ने कई वारदातों का खुलासा किया

Mon, 06 May 2024 08:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 May 2024 08:54 PM IST
सार

आरोपी पीड़ित लोगों को बातों में लगाकर उनसे एटीएम कार्ड लेते और सेम बैंक का वैसा ही एटीएम कार्ड उन्हें थमा देते। उसके बाद उनके एटीएम कार्ड से पैसे निकाल लेते थे।

विज्ञापन
Sikar News: Police arrested two people who cheated by changing ATM card from Haryana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर की कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सीकर शहर सहित कई अन्य इलाकों में एटीएम बूथ पर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाली गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में 12 से ज्यादा वारदात का खुलासा हुआ है। हालांकि इनका एक साथी अभी फरार है। कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


शहर कोतवाल सीआई विक्रांत शर्मा ने बताया कि 12 जनवरी 2024 को निकिता कुमावत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपने बड़े भाई का एटीएम कार्ड लेकर सीकर के सालासर बस स्टैंड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर पैसे निकालने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां एक लड़का आया और उसने निकिता को बातों में फंसाकर एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद एटीएम कार्ड से करीब 23500 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


घटना के पहले भी सीकर के लक्ष्मणगढ़ और फतेहपुर सहित अन्य इलाकों में ऐसी ही कई वारदात हो चुकी थीं। ऐसे में कोतवाल विक्रांत शर्मा ने एक स्पेशल टीम बनाई। टीम ने वारदात के पहले और बाद के करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक किए। इसके बाद अब पुलिस ने मामले में हरियाणा के हिसार जिले के बरवाला इलाके में दबिश देकर दो आरोपी सत्यवान सांसी(47) पुत्र महेंद्र और प्रवीण सांसी(26) को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान सामने आया है कि उन्होंने सीकर के अलावा चूरू और नागौर में भी इस तरह की कई वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी घटना के बाद लगातार अपनी जगह बदलते रहते हैं। सीकर में वारदात होने के बाद कोतवाली पुलिस लगातार आरोपियों के पीछे लगी रही और उन्हें सीसीटीवी फुटेज और अन्य टेक्निकल सोर्सेज के जरिए हरियाणा के बरवाला से पकड़ा लिया।

शहर कोतवाल विक्रांत शर्मा के अनुसार फिलहाल दोनों आरोपियों को आठ में तक रिमांड पर लिया गया है। इनका एक साथी मामले में फरार है। आरोपी पिछले करीब एक साल से सीकर जिले के अलग-अलग इलाकों में इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपी पीड़ित लोगों को बातों में लगाकर उनसे एटीएम कार्ड लेते और सेम बैंक का वैसा ही एटीएम उन्हें थमा देते। 


फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दोनों आरोपी अनपढ़ हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल दुर्गाराम, कांस्टेबल दलीप और दिनेश, साइबर सेल के कांस्टेबल राकेश की भूमिका रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed