{"_id":"662a4c00b3d9145f840d0d75","slug":"sikar-news-man-killed-after-being-hit-by-a-car-family-members-said-old-rivalry-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: गाड़ी से टक्कर मारकर व्यक्ति की हत्या, परिजनों ने बताया पुरानी रंजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: गाड़ी से टक्कर मारकर व्यक्ति की हत्या, परिजनों ने बताया पुरानी रंजिश
Thu, 25 Apr 2024 05:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:56 PM IST
सार
राजस्थान के सीकर में एक व्यक्ति की गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
पुलिस और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीकर जिले के खंडेला कस्बे में तहसील के पास गुरुवार को गाड़ी की टक्कर से एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। परिजनों ने इस मामले में आरोपियों पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आरोपी दो-तीन दिन से मृतक दायरा निवासी चांद मियां को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। हत्या की वारदात के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हत्या की इस वारदात के बाद पुलिस ने मृतक के शव को खंडेला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन