{"_id":"66bb869008ccbeb631018aa3","slug":"sikar-news-a-young-man-dies-under-suspicious-circumstances-at-his-in-laws-house-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने पत्नी और सास पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने पत्नी और सास पर लगाया हत्या का आरोप
Tue, 13 Aug 2024 09:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 13 Aug 2024 09:45 PM IST
सार
मृतक के भाई ने बताया कि पूरणमल ने मारपीट की सूचना फोन पर दी थी। अगले दिन उसका शव खंडेला उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में पाया गया।
विज्ञापन
घटना के बारे में बताते बड़े भाई गोपाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीकर जिले के खंडेला इलाके में ससुराल आए पूरणमल नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी, सास, और अन्य लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। शव को खंडेला उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई गोपाल ने बताया कि उसका भाई पत्नी सहित खंडेला कस्बे में बरसिंहपुरा रोड स्थित अपने ससुराल आया हुआ था उसने रात्रि में अपने साथ मारपीट करने की सूचना फोन पर दी थी। इसके बाद अगले दिन सुबह उसका शव खंडेला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा हुआ है। परिजनों के अनुसार पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने का दवाब बना रही है। वहीं मृतक के परिजन आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन