फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar Fire broke out in Dona-Pattal shop in Hanuman Tower Palsana goods worth lakhs of rupees burnt

Sikar News: पलसाना के हनुमान टावर में दोना-पत्तल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जला

Thu, 25 Apr 2024 07:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 07:52 PM IST
सार

सीकर में पलसाना के हनुमान टावर में दोना-पत्तल की दुकान में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये के सामान का नुकसान हो गया।

विज्ञापन
Sikar Fire broke out in Dona-Pattal shop in Hanuman Tower Palsana goods worth lakhs of rupees burnt
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर में पलसाना कस्बे के हनुमान टावर में गुरुवार सुबह पत्तल-दोना की एक दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार, राजपुरा निवासी नितेश कुमार शर्मा ने हनुमान टावर के बेसमेंट में पत्तल-दोना बनाने के लिए मशीन लगा रखी थी और दुकान में करीब तीन लाख का कच्चा पक्का माल पड़ा था।

विज्ञापन


बता दें कि दुकान में सुबह वेल्डिंग का कार्य करवाया गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान वेल्डिंग की चिंगारी से पत्तल-दोना में धीरे-धीरे आग पकड़ ली। बाद में जब आग का पता चला तो आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पानी का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस दौरान पानी का टैंकर मंगवा कर भी डाला गया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना पर रानोली पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed