{"_id":"69455a56af4d809fea01ec92","slug":"rajasthan-news-delhi-cm-rekha-gupta-visits-salasar-balaji-later-offers-prayers-at-khatu-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: सालासर बालाजी के दर्शन करने पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, खाटू पहुंचकर की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: सालासर बालाजी के दर्शन करने पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, खाटू पहुंचकर की पूजा-अर्चना
Fri, 19 Dec 2025 07:31 PM IST
सीकर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 07:31 PM IST
सार
सालासर बालाजी के दर्शन करने परिवार समेत पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बालाजी में उनकी गहरी आस्था है और यहां आकर उन्हें आत्मिक शांति मिलती है।
विज्ञापन
सालासर बालाजी के दर्शन करने पहुंची दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज एक दिवसीय शेखावाटी दौरे पर रहीं। उन्होंने सबसे पहले चूरू के सालासर बालाजी में पति मनीष गुप्ता के साथ दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी मांगीलाल पुजारी सहित अन्य ने उन्हें पूजा करवाई और सालासर बाबा की प्रतिमा देकर स्वागत किया। दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सालासर बालाजी में उनकी गहरी आस्था है और यहां आकर उन्हें आत्मिक शांति मिलती है।
इसके बाद वे सीकर के खाटू धाम में पहुंचीं। यहां पर भी मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें पूजा करवाई। इसके बाद मंदिर कमेटी कार्यालय में मंदिर प्रबंधन द्वारा रेखा गुप्ता का स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: ‘मालपुरा में आजादी के 75 वर्षों में 800 हिंदू परिवारों का पलायन’, 22 दिसंबर को जन आंदोलन का
विज्ञापन
बता दें कि खाटू और सालासर में हर साल करोड़ों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रेखा गुप्ता खाटू और सालासर में दर्शन करने के लिए आई है। वे आज खाटू में ही सेठ सांवरा धर्मशाला में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद कल दौसा में मेहंदीपुर बालाजी में दर्शन करने पहुंचेंगी।
सीएम रेखा गुप्ता के धार्मिक दौरे को देखते हुए शेखावाटी में पुलिस व्यवस्था भी काफी चाक-चौबंद है। चूरू और सीकर जिले के कलेक्टर और एसपी खुद लगातार व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। सीकर जिले से भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लगाया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन