{"_id":"67bdc2b07cee1ed7d601747a","slug":"rajasthan-47-passengers-going-to-khatushyamji-lakkhi-fair-in-sikar-narrowly-escaped-death-driver-presence-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: खाटूश्यामजी लक्खी मेले में जा रहे 47 यात्रियों की बाल-बाल बची जान, चालक की सूझबूझ की जमकर तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: खाटूश्यामजी लक्खी मेले में जा रहे 47 यात्रियों की बाल-बाल बची जान, चालक की सूझबूझ की जमकर तारीफ
Tue, 25 Feb 2025 06:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Feb 2025 06:46 PM IST
सार
Sikar News: सीकर बॉर्डर सरगोठ से कुछ मीटर पहले ही एक बड़ा बस हादसा हो गया। 47 यात्रियों को लेकर खाटूश्याम मेले में जा रही बस के इंजन में आग लग गई। चालक की समझदारी के चलते बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विज्ञापन
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी जयपुर से खाटूश्यामजी जा रही एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। बस में सीकर जिले के बॉर्डर के पास सरगोठ में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की भनक लगते ही बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने बस को साइड में रोका, तुरंत सवारियों को सही सलामत बाहर निकाल लिया और बस में कुल 47 यात्री थे।
विज्ञापन
बस ड्राइवर गिरधारी लाल यादव ने कहा कि बस में सवार सभी यात्री खाटूश्यामजी की तरफ जा रहे हैं।सीकर बॉर्डर सरगोठ से कुछ मीटर पहले बस के इंजन में धुआं देखा गया। इस पर कंडक्टर ने तुरंत ही ड्राइवर को इस बात की जानकारी दी। आनन-फानन में सवारियों को सही सलामत उतार दिया गया। रोड पर बस को एक साइड में रोक कर एक-एक सवारियों को बाहर निकाल कर कुछ आगे बने होटलों में आराम से बिठाया गया। वहीं, यात्रियों ने तुरंत सामान बाहर निकाल कर बस से कुछ दूरी पर रखा। इतने में देखते ही देखते बस में आग की लपटें जोर पकड़ने लगी।
विज्ञापन
आसपास के लोगों की मदद से पास के एक खेत से पानी की मोटर चलाकर आग पर काबू पाया गया।इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड वहां पहुंच गई। सभी यात्रियों की सकुशल पहुंचा दिया गया। बस परिचालक तथा ड्राइवर की सुझबुझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लोगों ने परिचालक तथा बस ड्राइवर की हिम्मत की तारीफ की।
विज्ञापन