{"_id":"68dbe8924e9dd17f34078059","slug":"education-minister-madan-dilawar-called-dotasara-a-dishonest-friend-watch-the-video-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शिक्षा मंत्री दिलावर ने PCC चीफ डोटासरा को बताया बेईमान मित्र, पूर्व CM गहलोत के बयान का दिया हवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शिक्षा मंत्री दिलावर ने PCC चीफ डोटासरा को बताया बेईमान मित्र, पूर्व CM गहलोत के बयान का दिया हवाला
Tue, 30 Sep 2025 07:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 30 Sep 2025 07:56 PM IST
सार
Sikar News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को बेईमान मित्र बताया है। साथ ही कहा कि वह पहले शिक्षकों के तबादलों में पैसे ले रहे थे।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि डोटासरा मेरे बेईमान मित्र हैं, जो पहले शिक्षकों के तबादलों में पैसे ले रहे थे। दरअसल, मंगलवार को शिक्षा मंत्री सीकर में पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित खेल प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। जहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बयान दिया।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि डोटासरा में बहुत गुण थे, लेकिन मुझ में वह गुण नहीं है। पिछली सरकार के समय जब डोटासरा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास बैठे थे, तब गहलोत ने शिक्षकों से पूछा था कि क्या तबादलों में पैसे चलते हैं। तब इस बात पर शिक्षकों ने हां कहा था। इसका मतलब यही है कि डोटासरा शिक्षकों के तबादलों में पैसे ले रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- खांसी के सिरप का खौफ: सीकर में बच्चे की मौत, जयपुर में भी बिगड़ी बच्चों की तबीयत, ड्रग कंट्रोलर ने रोकी सप्लाई
विज्ञापन
मदन दिलावर ने कहा कि डोटासरा मेरे मित्र हैं, बहुत अच्छे मित्र हैं, लेकिन वह बेईमान मित्र हैं। मदन दिलावर ने कार्यक्रम के दौरान लोगों से स्वदेशी प्रोडक्ट अपनाने की भी अपील की। सीकर से रवाना होने के बाद अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पुष्कर जाएंगे। जहां पर वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले सीकर के रामगढ़ शेखावाटी में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में डोटासरा ने कहा था कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर हैं, लेकिन उनमें शिक्षा का कोई भी नाम नहीं है। पिछले जन्म में किसी ने उनका फोन छीन लिया था, इसलिए अब वह फोन छीन रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: दशहरे के बाद खत्म होगा राजे का 'वनवास'! कैबिनेट फेरबदल और बड़ी भूमिका को लेकर कयास तेज