{"_id":"6298c7d2378de155646a886d","slug":"sidhu-moosewala-murder-case-two-members-of-lawrence-gang-arrested-in-dholpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moosewala Murder: लॉरेंस गैंग के दो गुर्गे धौलपुर में गिरफ्तार, मूसेवाला की हत्या को लेकर पूछताछ कर रही पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moosewala Murder: लॉरेंस गैंग के दो गुर्गे धौलपुर में गिरफ्तार, मूसेवाला की हत्या को लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
Thu, 02 Jun 2022 07:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 02 Jun 2022 07:53 PM IST
सार
धौलपुर पुलिस ने लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लॉरेंस गैंग के दो गुर्गें और पूर्व डकैत रामदत्त ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम हरियाणा पुलिस ने घोषित कर रखा था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से 2 अवैध हथियार और कारतूस भी जब्त किए हैं। एसपी नारायण टोगस ने बताया कि मनियां सीओ दीपक खंडेलवाल के नेतृत्व में दिहौली पुलिस ने संदीप जाट और दिनेश यादव को गिरफ्तार किया है। दोनों से मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एसपी टोगस ने बताया, दोनों बदमाश हरियाणा पुलिस से बचने के लिए धौलपुर के पूर्व डकैत रामदत्त ठाकुर के पास शरण लेने आए थे। इस बीच थाने के कांस्टेबल पांचेराम को मुखबिर ने सूचना दी कि ढोंढ का पुरा गांव के जंगलों में हरियाणा के कुछ बदमाश आए हैं। सूचना पर थाना प्रभारी बीधाराम अंबेश के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पूर्व डकैत रामदत्त ठाकुर के साथ लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे संदीप जाट और दिनेश यादव को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
मूसेवाला की हत्या के बाद हरियाणा पुलिस एक्टिव
पंजाब में सिंगर मूसेवाला की हत्या के बाद से हरियाणा पुलिस एक्टिव है। पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गें के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। ऐसे में गैंग के सदस्य पुलिस से बचने के लिए नए ठिकानों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस का माना है कि हरियाणा पुलिस से बचने के लिए ही लॉरेंस गैंग के गुर्गे संदीप और दीपक यहां आए थे। यह दोनों गुरुग्राम के पटौदी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन