{"_id":"63ef1d34f037ae1aef01db07","slug":"short-circuit-fire-in-bank-of-baroda-s-bansi-branch-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बूंदी में बैंक ऑफ बड़ौदा की बांसी शाखा में लगी आग, सीसीटीवी कैमरे, प्रिंटर और दस्तावेज जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बूंदी में बैंक ऑफ बड़ौदा की बांसी शाखा में लगी आग, सीसीटीवी कैमरे, प्रिंटर और दस्तावेज जले
Fri, 17 Feb 2023 11:53 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 17 Feb 2023 11:53 AM IST
सार
बूंदी के देई थाना क्षेत्र के बांसी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बैंक में जला हुआ सामान
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बूंदी जिले के देई थाना क्षेत्र के बांसी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है। यहां आग लगने से बैंक का सीसीटीवी कैमरा सिस्टम, प्रिंटर व अन्य दस्तावेज जलकर खाक हो गए। बैंक में आग लगने की जानकारी गुरुवार सुबह उस वक्त लगी जब सफाई कर्मी बैंक पहुंचा। इस पर उसने तत्काल बैंक मैनेजर को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बांसी के ब्रांच मैनेजर महावीर पंकज ने बताया कि बुधवार को अन्य दिनों की तरह ब्रांच का काम खत्म करके घर लौटे थे। गुरुवार सुबह 6:45 बजे सफाई स्टाफ बैंक पहुंचे तो वहां जलने की गंध महसूस हुई, इसपर उन्होंने बैंक का शटर खोला तो अंदर धुआं भरा हुआ था।
विज्ञापन
इसके बाद उसने ब्रांच मैनेजर को आग लगने की सूचना दी। सूचना पर ब्रांच मैनेजर भी मौके पर पहुंचे और बैंक के खिड़की दरवाजे खोले। सूचना पर फायर ब्रिगेड और देई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाया गया। आग शॉर्ट सर्किट के कारण ही लगी है।
विज्ञापन
ब्रांच मैनेजर महावीर पंकज ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा, मय डिस्प्ले, प्रिंटर सहित अन्य दस्तावेज जल गए हैं। दीवारें पूरी काली पड़ चुकी हैं, लाइट और पंखे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। आग लगने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी है। फिलहाल, बैंक का काम ठप है। सिक्योरिटी टीम आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।