फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shahpura : Shyam Seva Samiti has resolved to plant 250 trees every year, till now 2000 trees have been planted

Shahpura News: प्रतिवर्ष 250 पेड़ लगाने के संकल्प को लेकर प्रतिबद्ध है श्याम सेवा समिति, अब तक दो हजार पेड़ लगाए

Wed, 05 Jun 2024 01:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 05 Jun 2024 01:16 PM IST
सार

शहर के पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर श्याम सेवा समिति की ओर से उपलब्ध कराए गए पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पौधों को रक्षासूत्र बांधकर उनके रखरखाव का संकल्प भी लिया गया। ज्ञात रहे कि पिछले आठ सालों से श्याम सेवा समिति द्वारा विभिन्न इलाकों में हजारों छायादार वृक्ष लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Shahpura : Shyam Seva Samiti has resolved to plant 250 trees every year, till now 2000 trees have been planted
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को शाहपुरा श्याम सेवा समिति के पौधारोपण अभियान की शुरुआत पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय फुलियागेट से की गई। पुलिस उपाधीक्षक रमेश तिवारी ने समिति की ओर से उपलब्ध करवाए गए कई पौधे नए कार्यालय परिसर में रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। सीओ तिवारी ने पौधारोपण के बाद पौधों का पूजन किया और रक्षासूत्र बांधकर पौधों की रक्षा करने व उनके रख-रखाव का संकल्प लिया। 

विज्ञापन


इस मौके पर रिलीफ सोसायटी अध्यक्ष नरेंद्र जैन, सचिव महेंद्रसिंह लोढ़ा, स्माइल फाउंडेशन के प्रतिनिधि अनिल लोढ़ा, काशीराम तोषनीवाल, सीओ कार्यालय के मुंशी खान, अजयपाल सिंह, कमलेश कुमार आचार्य, लोकेश, भंवर, बनवारी लाल, बाबू खान सहित शाहपुरा श्याम सेवा समिति के सदस्यों ने पौधे रोपे। इसके अलावा नगर की बाहरी बस्तियों व मार्गो पर श्याम समिति की ओर से पौधे लगाते हुए उनकी सुरक्षा के लिहाज से ट्री गार्ड लगाए गए।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पर्यावरण को बढ़ावा देते हुए श्याम सेवा समिति के सदस्य पिछले 8 वर्षो में नगर के कई मार्गों, चैराहों, सरकारी व सामाजिक संस्थानों में 2 हजार से अधिक छायादार पेड़ लगा चुके हैं। समिति सदस्यों ने पिछले 8 साल से हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मौके पर 250 पेड़ लगाने के अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए साढ़े 3 लाख रुपये खर्च करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed