फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shahpura : Now an attempt is being made to spoil the atmosphere in Kotri, idols in Shani temple were damaged

Shahpura News : अब कोटड़ी में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, शनि मंदिर में की तोड़फोड़, मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया

Sat, 21 Sep 2024 01:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 21 Sep 2024 01:55 PM IST
सार

शाहपुरा के कोटड़ी कस्बे में स्थित शनिदेव मंदिर में बीती रात अज्ञात बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। कृषि मंडी के पास स्थित इस शनि मंदिर में नवग्रह देवताओं की मूर्तियों को तोड़ा गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है।

विज्ञापन
Shahpura : Now an attempt is being made to spoil the atmosphere in Kotri, idols in Shani temple were damaged
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के कोटड़ी कस्बे में शनिदेव मंदिर में नवग्रह भगवान और बालाजी की मूर्तियों को तोड़ने की घटना ने शनिवार सुबह से ही कस्बे में भारी तनाव पैदा कर दिया है। कृषि मंडी रोड स्थित इस प्राचीन मंदिर में मूर्तियों के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीणों और हिन्दू संगठनों ने मंदिर के बाहर धरना देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोटड़ी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। शाहपुरा की एएसपी चंचल मिश्रा व शाहपुरा के डिप्टी एसपी रमेश तिवारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


आज सुबह जब मंदिर के पुजारी ने पूजा के लिए मंदिर का द्वार खोला तो उन्हें इस घटना का पता चला। पुजारी ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। शाहपुरा जिले में हाल के दिनों में माहौल बिगाड़ने के प्रयास तेज होते जा रहे हैं। लगातार इस प्रकार की घटनाओं से लोग चिंतित हैं। कोटड़ी पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में तोड़फोड़ की इस घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। श्रद्धालुओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वे जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्थिति पर नजर रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है, ताकि माहौल और बिगड़ने से रोका जा सके। इस घटना ने न केवल कस्बे में असुरक्षा का माहौल पैदा किया है, बल्कि प्रशासन और पुलिस की कार्यक्षमता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को कितनी तेजी से सुलझा पाता है और कस्बे में शांति और सुरक्षा का माहौल बहाल करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed