{"_id":"6728b9d539233d40170fdc45","slug":"shahpura-news-two-children-entered-a-deep-pit-of-water-to-take-bath-died-due-to-getting-stuck-in-the-swamp-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahpura News : नहाने के लिए पानी के गहरे गड्ढे में उतरे दो बालक, दलदल में फंसने के कारण हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahpura News : नहाने के लिए पानी के गहरे गड्ढे में उतरे दो बालक, दलदल में फंसने के कारण हुई मौत
Mon, 04 Nov 2024 05:41 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 04 Nov 2024 05:41 PM IST
सार
शहर में राजकीय मॉडल स्कूल के सामने पानी के गहरे गड्ढे में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई। दोनों स्कूल में खेलने जाने का बोलकर घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे नहाने के लिए इस गड्ढे में उतरे थे और दलदल में फंसकर डूब गए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज सुबह शाहपुरा जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय मॉडल स्कूल के सामने के रास्ते पर पानी के गहरे गड्ढे में डूबने से दो बालकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही राजकीय मॉडल स्कूल के विद्यार्थी हैं, जो अपने घर पर स्कूल में खेलने का कहकर निकले थे।
विज्ञापन
शाहपुरा निवासी रुद्रप्रताप सिंह व श्लोक जागेटिया अपने मित्र वहीम के साथ स्कूल के सामने जा रहे रास्ते पर बने हुए गहरे पानी के गड्डे के पास पहुंचे और रूद्रप्रताप और श्लोक नहाने के लिए इस गड्डे में उतर गए और अचानक डूबते हुए गहरे दलदल में जा फंसे। बाद में वहीम ने भागकर केकड़ी रोड पर स्थित आरटीओ ऑफिस के सामने बैठे दुकानदारों को इसकी सूचना दी तो कुछ दुकानदारों ने वहां पहुंचकर देखा तो दोनों गहरे गड्ढे में डूब चुके थे। बाद में दोनों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया और इन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने उपचार के दौरान चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने शाहपुरा चौकी प्रभारी माया बैरवा मय जाब्ते के चिकित्सालय पहुंचीं और मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों विद्यार्थी राजकीय मॉडल स्कूल में टेबल टेनिस खेल के उत्कृष्ट खिलाड़ी थे।
विज्ञापन