फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Shahpura News: Shahpura MLA Lalaram Bairwa ensured action against bribery

Shahpura News: भ्रष्टाचार को लेकर विधायक बैरवा सख्त; अधिकारियों और कर्मचारियों को दी चेतावनी, कही ये बात

Thu, 08 Aug 2024 07:47 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुरा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 08 Aug 2024 07:47 AM IST
सार

विधायक लालाराम बैरवा ने कहा कि शाहपुरा में रिश्वतखोरी की कोई जगह नहीं होगी। 15-20 साल से जनता ने इसे सहन किया है, लेकिन अब बदलाव का समय आ गया है।

विज्ञापन
Shahpura News: Shahpura MLA Lalaram Bairwa ensured action against bribery
पत्रकार वार्ता कतरे विधायक लालाराम बैरवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक लालाराम बैरवा ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। विधायक बैरवा ने शाहपुरा के डाक बंगला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शाहपुरा क्षेत्र में अब कोई भी अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार करने की हिम्मत न करें, क्योंकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


विधायक बैरवा ने स्पष्ट किया कि अगर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत लेता है या किसी काम के बदले अनुचित लाभ प्राप्त करता है, तो आम जनता को उनकी शिकायत सीधे उनके पास ले आनी चाहिए। उन्होंने कहा, “शाहपुरा में रिश्वतखोरी की कोई जगह नहीं होगी। 15-20 साल से जनता ने इसे सहन किया है, लेकिन अब बदलाव का समय आ गया है। जनता की आवाज अब सीधे सुनी जाएगी और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
विज्ञापन


शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में सरकार के किसी भी प्रतिनिधि की लापरवाही पर भी विधायक ने सख्त कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि शाहपुरा एक नया जिला है और इसके विकास में समय लगेगा। विभागीय पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है और शीघ्र ही शाहपुरा जिले का सीमांकन भी हो सकता है। विधायक बैरवा ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने शाहपुरा जिले के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जिसने शाहपुरा का दौरा किया और उसकी रिपोर्ट के आधार पर जिले के अस्तित्व को बनाए रखने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने राज्य सरकार द्वारा शाहपुरा क्षेत्र को दिए गए बजट और योजनाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि अब तक के इतिहास में शाहपुरा को जितना बजट और विकास योजनाएं प्राप्त हुई हैं, वह अभूतपूर्व हैं। इसमें करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट शामिल हैं, जो युवाओं और विभिन्न वर्गों के लिए लाभकारी होंगे। विशेष रूप से आसोप वन खंड में काले हिरणों के लिए जो प्रोजेक्ट शुरू किया गया है, उससे क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीय विकास को गति मिलेगी।


पत्रकार वार्ता में नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, गुलाबपुरा के पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, पूर्व उप प्रधान बजरंगसिंह राणावत, बालाराम खारोल और भाजपा के अन्य स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed