फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   sexual harassment in front of husband and created video in rajasthan

पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, पुलिस ने चुनाव की वजह से छिपाई वारदात

Tue, 07 May 2019 10:47 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Tue, 07 May 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment in front of husband and created video in rajasthan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी और पुलिस की घिनौनी तस्वीर सामने आई है। पांच लोगों ने मिलकर एक महिला से उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया और पुलिस ने चुनाव की वजह से मामले को चार दिन तक दबाए रखा। मामला अलवर जिले के थानागाजी इलाके का है जहां पर एक पति के सामने उसकी पत्नी की इज्जत से खिलवाड़ किया गया। आरोपियों ने दिल दहला देने वाली इस करतूत की वीडियो बना ली जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

विज्ञापन

 



पीड़िता ने पुलिस से शिकायत में बताया कि वह 26 अप्रैल को दोपहर 3 बजे पति के साथ बाइक से गांव लालवाड़ी से तालवृक्ष जा रही थी। थानागाजी-अलवर बाईपास रोड पर दुहार चौगान वाले रास्ते से कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक के आगे 5 युवकों ने अपनी 2 बाइक लगा दीं और रोक लिया। युवकों की उम्र 20-25 साल थी। पीड़िता ने बताया, उन पांचों ने उसके पति से पहले मारपीट की, फिर बंधक बना लिया। बाद में पांचों युवकों ने महिला से पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी राजीव पंचार ने कहा कि इस संबंध में दो मई को मेरे पास पति-पत्नी आए थे। मैंने उसी समय रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए और एक टीम थानागाजी के स्तर पर व एक टीम अलवर में बना दी, परंतु अभी तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। वहीं दूसरी तरफ, आरोपियों द्वारा फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने से पीड़िता व उसका परिवार सदमे में है। वीडियो में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। 


चुनाव की वजह से मामला चार दिन तक छिपाए रखने पर थानेदार सरदार सिंह ने कहा कि महिला अनुसूचित जाति-जनजाति से है इसी लिए इसे किसी को बताया नहीं गया। आरोपियों के अभी तक पकड़ से बाहर रहने पर कहा कि हमने आरोपियों की तलाश के लिए टीमें बना दी हैं। दबिशें दी जा रही हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed