फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sexual Harassment case: BJP leader Jitendra case filed against Rahul Gandhi and Twitter for revealing the identity of the victim

दुष्कर्म मामला: भाजपा नेता ने राहुल गांधी और टि्वटर के खिलाफ पीड़िता की पहचान उजागर करने पर दर्ज कराया मुकदमा

Wed, 11 Aug 2021 07:12 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 11 Aug 2021 07:12 AM IST
सार

  • दिल्ली के कैंट एरिया में बच्ची की हत्या के बाद परिवार पर दबाव डालकर किया गया था अंतिम संस्कार
  • गांव में जाकर पीड़िता के परिवार से राहुल गांधी ने की मुलाकात, टि्वटर पर पोस्ट की तस्वीर

विज्ञापन
Sexual Harassment case: BJP leader Jitendra case filed against Rahul Gandhi and Twitter for revealing the identity of the victim
राहुल गांधी पीड़ित परिवार से मिले - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा नेता जितेंद्र गोठवाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और टि्वटर के खिलाफ जयपुर की सेशन कोर्ट में एक आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है। भाजपा नेता ने शिकायत में नौ वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली के कैंट एरिया में इस 9 साल की बच्ची की हत्या के बाद परिवार पर दबाव डालकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। यह बच्ची अपने माता-पिता के साथ श्मशान घाट के सामने किराए के घर में रहती थी। एक अगस्त की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह श्मशान घाट के कूलर से पीने के लिए पानी लेने आई थी।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी संदिग्ध मौत हो गई थी। आरोपियों ने बच्ची की मां को बुलाकर कहा कि करंट लगने से उसकी मौत हो गई है। आरोप है कि उसकी हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में राहुल पीड़िता के परिवार से मिलने उनके गांव नांगल जाकर मिले थे। राहुल गांधी ने इस मुलाकात की तस्वीर टि्वटर पर पोस्ट भी की थी।  

गौरतलब है कि माइनर रेप विक्टिम की पहचान उजागर करना कानूनन जुर्म है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने दिल्ली पुलिस और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। 

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के मुताबिक राहुल का यह कृत्य जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन करता है। वहीं कांग्रेस ने दावा किया है कि इस तस्वीर को पोस्ट करने के बाद कुछ समय के लिए राहुल गांधी का टि्वटर अकाउंट अस्थायी तौर पर लॉक हो गया था।


बता दें कि इस मामले में राहुल गांधी के अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और सीपीआई-एम की नेता बृंदा करात ने भी पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed