फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Seven pigeons including peacock hunted in Sawai Madhopur one accused arrested two absconding

Crime News: सवाई माधोपुर में मोर सहित सात कबूतर और पांच कमेडियों का शिकार, एक आरोपी गिरफ्तार दो फरार

Tue, 02 May 2023 07:26 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 02 May 2023 07:26 PM IST
सार

सवाई माधोपुर के रणथंभौर के अधीन गंभीरा वन क्षेत्र में एक शिकारी ने मोर सहित कबूतर और कमेडियों का शिकार किया है। गंभीरा में शिकारियों ने 1 मोर, 7 कबूतर और 5 कमेडियों को शिकार किया है। ग्रामीणों ने वन विभाग को शिकारियों की सूचना दी।

विज्ञापन
Seven pigeons including peacock hunted in Sawai Madhopur one accused arrested two absconding
वन विभाग ने आरोपी को किया गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सवाई माधोपुर के वन क्षेत्र में पशु-पक्षियों का शिकार लगातार जारी है। मंगलवार को गंभीरा वन क्षेत्र में एक शिकारी ने गुलेल से मोर सहित 7 कबूतर और 5 कमेडियों का शिकार किया है। वन विभाग ने मृत पक्षियों के शव बरामद कर आरोपी शिकारी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

सवाई माधोपुर के रणथंभौर के अधीन गंभीरा वन क्षेत्र में एक शिकारी ने मोर सहित कबूतर और कमेडियों का शिकार किया है। गंभीरा में शिकारियों ने 1 मोर, 7 कबूतर और 5 कमेडियों को शिकार किया है। ग्रामीणों ने वन विभाग को शिकारियों की सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी दीपक कंजर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। वन विभाग ने आरोपी से गुलेल और एक बाइक भी जब्त की है। वन विभाग आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं शिकार
रणथंभौर में पिछले कुछ समय से लगातार वन्यजीवों और पक्षियों के शिकार हो रहे हैं। इससे पहले खंडार रेंज में सांभर के शिकार का मामला सामने आया था। इसमें वन विभाग ने एक महिला को गिरफ्तार भी किया गया था। हाल ही में चौथ में शिकारी नीलगायों के शवों के साथ गिरफ्तार किए गए थे। दिसंबर 2022 में सवाई गंज वन क्षेत्र में 9 मोरों का शिकार किया गया था। उस समय भी वन विभाग की ओर से एक शिकारी को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed