{"_id":"64f92f4eb9dabc0278005a68","slug":"seized-80-liquor-bottles-being-taken-to-gujarat-by-hiding-under-the-seat-of-a-car-in-sirohi-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: ब्रेजा कार में सीट के नीचे छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही 80 शराब की बोतलें जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: ब्रेजा कार में सीट के नीचे छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही 80 शराब की बोतलें जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 07 Sep 2023 07:33 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 07 Sep 2023 07:33 AM IST
सार
आबूरोड रीको पुलिस द्वारा ब्रेजा कार में सीट के नीचे छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही महंगे ब्रांडों की 80 बोतलें जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
आबूरोड रीको पुलिस थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में टीम ने छापरी चौकी पर नाकाबंदी के दौरान ब्रेजा कार में सीट के नीचे छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही महंगे ब्रांडों की 80 बोतलें जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में मुखबीर की सूचना पर नाकाबंदी के दौरान आबूरोड की ओर से आ रही कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें महंगे ब्रांड की अंग्रेजी स्कॉच शराब की विभिन्न ब्रांड की कुल 80 बोतले पाई गईं। शराब की बोतलों को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया गया। शराब गुजरात में सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार सनवाडा आर पुलिस थाना रोहिडा जिला सिरोही निवासी गजेन्द्रसिंह पुत्र बाबुसिंह राजपूत तथा ओर पुलिस थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही निवासी नरेन्द्रसिंह पुत्र जवाहरसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
कारवाई में ये पुलिसकर्मी रहे सम्मिलित
पुलिस के अनुसार कारवाई में आबूरोड रीको थाना के हेड कांस्टेबल रामनाथ, कांस्टेबल सरूपसिंह, मदनसिंह एवं मीठालाल सम्मिलित रहे।