फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   school-running-without-students

शिक्षकों को बिन पढ़ाए मिल रहा पूरा वेतन!

Sat, 19 Jul 2014 12:59 PM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
school-running-without-students
राजस्थान के करीब 150 स्कूलों में एक भी बच्चा बढऩे नहीं आता। ये स्कूल बच्चों से भले ही खाली हों, लेकिन शिक्षकों से आबाद हैं। और तो और इन शिक्षकों को बिना पढ़ाए बिना बढ़ाए मिल पूरा वेतन मिल रहा है।
विज्ञापन


राजस्थान में 146 विद्यालय में कोई छात्र नहीं होने पर भी वहां 251 शिक्षक कार्यरत है। राजस्थान विधानसभा में विधायकों के सवालों के जवाब में शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने बताया कि ये शिक्षक केवल समाचार पत्र पढ़कर वेतन प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों व शिक्षकों का अनुपात बिगड़ा

school-running-without-students
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक से 15 छात्रों वाली 8164 विद्यालयों में 14655 शिक्षक तथा 16 से 30 बच्चों वाली 19760 विद्यालयों में 42150 अध्यापक कार्यरत है।

उन्होंने बताया कि राज्य में कई विद्यालयों में विद्यार्थियों के अनुपात में शिक्षकों की कमी है। उन्होंने कहा कि एक माह के दौरान समानीकरण एवं एकीकरण प्रक्रिया से शिक्षा में सुधार आएगा।

विद्यालयों पर नहीं लगेंगे ताले

school-running-without-students
शिक्षा मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि समानीकरण के तहत एक भी विद्यालय बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक ही राजस्व गांव के विद्यालयों को एक साथ मिलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एक राजस्व गांव में यदि विद्यालय भवन पर्याप्त रूप से है तो वहां सभी कक्षाएं एक ही भवन में चलेगी और यदि ऐसी व्यवस्था नहीं है तो कक्षाएं अलग भवनों में संचालित होगी किन्तु उनकी प्रशासनिक व्यवस्था एक ही स्थान से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed