{"_id":"6765835597b0ec12a203cc29","slug":"sawai-madhopur-sarpanch-had-demanded-2-5-lakh-bribe-acb-took-action-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: सरपंच ने मांगी थी ढाई लाख रिश्वत, कुछ मिला...और की फिराक में था, तब तक एसीबी ने कार्रवाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: सरपंच ने मांगी थी ढाई लाख रिश्वत, कुछ मिला...और की फिराक में था, तब तक एसीबी ने कार्रवाई की
Fri, 20 Dec 2024 08:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 20 Dec 2024 08:16 PM IST
सार
सवाई माधोपुर में एक सरपंच द्वारा रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। कार्रवाई की भनक लगते ही सरपंच फरार हो गया। फिलहाल, एसीबी ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी सरपंच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने एक सरपंच के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया है। एसीबी ने ग्राम पंचायत बरनावदा के सरपंच रामभरत बैरवा उर्फ भरत सूर्यवंशी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि रामभरत बैरवा ग्राम पंचायत बरनावदा सरपंच तहसील खंडार के खिलाफ रोड पर कब्जाशुदा प्लांट का पट्टा बनाने के लिए ग्राम पंचायत बरनवादा सरपंच ने रिश्वत की मांग की थी। पत्तल बनाने की एवज में सरपंच ने ढाई लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसमें से 50,000 रुपये सरपंच प्राप्त कर चुका था। इसके बाद 2,00,000 रुपये की और मांग की गई।
विज्ञापन
इस दौरान शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सवाई माधोपुर की टीम से संपर्क किया। इसके बाद एसीबी की टीम की ओर से ट्रैप रचा गया, जिसकी भनक सरपंच को लग गई। इसके चलते सरपंच मौके पर फरार हो गया। इसी मामले में अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो सवाई माधोपुर की टीम की ओर से आरोपी सरपंच रामभरत बैरवा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, एसीबी मामला दर्जकर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन