फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Priyanka Vadra reached Ranthambore with family, plans to stay here till November 22

Sawai Madhopur : परिवार के साथ रणथंभौर घूमने पहुंची प्रियंका वाड्रा, 22 नवंबर तक यहां रुकने का कार्यक्रम

Tue, 19 Nov 2024 04:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 04:36 PM IST
सार

प्रियंका वाड्रा अपने परिवार सहित आज रणथंभौर भ्रमण के लिए पहुंचीं। वे 22 नवंबर तक यहां रुकेंगी। गौरतलब है कि प्रियंका साल में दो से तीन बार यहां आती हैं। इस बार वे अपने पति, बच्चों और सास के साथ रणथंभौर घूमने आई हैं।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Priyanka Vadra reached Ranthambore with family, plans to stay here till November 22
रणथंभौर घूमने पहुंची प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपने परिवार के साथ सड़क मार्ग से कड़ी सुरक्षा के बीच निजी दौरे पर रणथंभौर पहुंचीं। उनका 22 नवंबर तक यहां रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। आज उनका परिवार रणथंभौर स्थित होटल शेरबाघ पहुंचा, जहां उनका होटल प्रबंधन द्वारा भारतीय परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका अपने पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटे रेहान, बेटी निराया एवं अपनी सास मौरीन वाड्रा के साथ रणथंभौर भ्रमण पर पहुंची हैं। 

विज्ञापन


तीन दिवसीय यात्रा के दौरान वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ रणथंभौर पार्क का भ्रमण कर बाघों एवं वन्य जीवों की स्वच्छंद अठखेलियां देखेंगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है तथा होटल के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रियंका को रणथंभौर खासा पसंद है और वे यहां साल में लगभग दो से तीन बार पार्क भ्रमण के लिए आती हैं। इससे पूर्व भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रियंका और राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी का जन्मदिन सेलिब्रेट करने यहां आए थे। प्रियंका जयपुर से वाया टोंक होते हुए सड़क मार्ग से रणथंभौर पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed