{"_id":"64f84660bb7c5e07730ba78f","slug":"sawai-madhopur-panchal-lohakar-samaj-demands-skill-development-board-and-six-percent-reservation-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: पांचाल लोहाकार समाज ने 'पांचाल लोहाकार कौशल विकास बोर्ड' बनाने और छह फीसदी आरक्षण की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: पांचाल लोहाकार समाज ने 'पांचाल लोहाकार कौशल विकास बोर्ड' बनाने और छह फीसदी आरक्षण की मांग की
Wed, 06 Sep 2023 02:59 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:59 PM IST
सार
सवाई माधोपुर जिले में पांचाल लोहाकार समाज ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। समाज ने पांचाल लोहाकार कौशल विकास बोर्ड बनाने और समाज को विशेष पिछड़ा वर्ग में छह फीसदी आरक्षण देने की मांग की।
विज्ञापन
पांचाल लोहाकार समाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर में बुधवार को पांचाल लोहाकार समाज के लोगों ने पांचाल महासभा राजस्थान के बैनर तले कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। पांचाल लोहाकार कौशल विकास बोर्ड गठन करने और पांचाल समाज को विशेष पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत छह फीसदी आरक्षण में शामिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन के माध्यम से पंचाल समाज के लोगों ने बताया कि पांचाल समाज आदि-अनादि काल से लोहा गलाकर औजार बनाने का काम करता आया है। राजस्थान में पांचाल समाज के मतदाताओं की संख्या लगभग 75 लाख है। पांचाल समाज के लोग शहरों के साथ-साथ छोटे गांवों, कस्बों और ढाणी में निवास करते हैं। पांचाल समाज शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से अत्यंत पिछड़ा हुआ है, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पांचाल समाज के लिए पांचाल लोहाकर कौशल विकास बोर्ड का गठन करना चाहिए।
विज्ञापन
साथ ही पांचाल समाज को विशेष पिछड़ा वर्ग के छह फीसदी आरक्षण कोटे में शामिल करना चाहिए। ताकि पांचाल समाज भी शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से प्रबल होकर अन्य समाजों की तरह ही दौड़ में शामिल हो सके।
विज्ञापन