{"_id":"661b80c7cdb32d9a8f00597f","slug":"sawai-madhopur-news-weather-suddenly-worsened-household-electrical-appliances-blown-up-due-to-lightning-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur News: अचानक बिगड़ा मौसम का मिजाज, आकाशीय बिजली गिरने से घर के विद्युत उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur News: अचानक बिगड़ा मौसम का मिजाज, आकाशीय बिजली गिरने से घर के विद्युत उपकरण फुंके
Sun, 14 Apr 2024 12:45 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:45 PM IST
सार
बीती रात अचानक खराब हुए मौसम से शहर के राजबाग इलाके के एक मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे घर में लगे बिजली के उपकरण फूंक गए और मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
बिजली गिरने से मकान की छत फूटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर में बीती रात अचानक मौसम खराब होने से चमकी आकाशीय बिजली से जिला मुख्यालय के पुराने शहर के राजबाग इलाके में एक मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई और पानी की टंकी टूट गई। बिजली गिरने के कारण मकान में लगे बिजली के उपकरण भी फूंक गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
मकान मालिक गिरीश बिड़ला ने बताया कि बीती रात करीब साढे़ आठ बजे वे अपने घर में बैठे हुए थे तभी अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा और हल्की बारिश होने लगी। इसी दौरान जोरदार बिजली कड़कने की आवाज सुनाई दी, जिससे उनके मकान की वायरिंग जल गई साथ ही बिजली के बोर्ड, कूलर सहित अन्य बिजली उपकरण भी जल गए। बिजली गिरने से मकान की छत पर दरार भी आ गई। गनीमत रही कि बिजली गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन