बीते दिनों जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने बाढ़ का ऐसा कहर बरपाया कि लोगों की जान पर भी संकट मंडरा गया। संघर्ष करके लोगों ने अपनी जान तो बचा ली लेकिन बाढ़ के सैलाब में हजारों लोगों का सब कुछ तहस-नहस हो गया। घर, आटा, गेहूं, कपड़े, बिस्तर और पशुओं का चारा पानी में बह गया। कई मकान धराशायी हो गए, अनगिनत पशु मारे गए और टीन टप्पर उड़ गए।
Sawai Madhopur News: बाढ़ के तांडव में सबकुछ डूबा, प्रशासन की बाट जोह रही सूनी आंखें, नहीं पहुंची सरकारी मदद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 29 Aug 2025 04:32 PM IST
सार
जिले मे हुई मूसलाधार बारिश ने बाढ़ का ऐसा तांडव मचाया कि हजारों ग्रामीणों का सबकुछ पानी में बह गया। जान बचाने के लिए लोगों ने संघर्ष तो किया, लेकिन बाढ़ का सैलाब उनके घर, राशन, मवेशी और खेतों को तबाह कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन