फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur Mutilated body found in Zone 4 of Ranthambore

Sawai Madhopur: रणथंभौर के जोन चार में मिला क्षत-विक्षत शव, वनकर्मियों ने वनाधिकारियों को दी सूचना

Fri, 29 Dec 2023 09:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Dec 2023 09:53 PM IST
सार

सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक दीपक खंडेलावल व कुंडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

विज्ञापन
Sawai Madhopur Mutilated body found in Zone 4 of Ranthambore
महेंद्र सिंह चौधरी, थानाधिकारी कुंडेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर के जोन चार में एक क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई, जिसकी सूचना गश्त पर गए वनकर्मियों ने वनाधिकारियों को दी। सूचना के बाद कुंडेरा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


सूचना पर कुंडेरा पुलिस मौके पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। शव की शिनाख्त 62 वर्षीय भरतलाल मीणा पुत्र कान्हा निवासी एंडा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


कुंडेरा थानाधिकारी महेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि जयपाल पुत्र भरतलाल मीणा निवासी एंडा में 27 नवंबर को कुंडेरा थाने में एक गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें जयपाल ने बताया कि उसके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके पिता 23 नवंबर से घर से लापता हैं, जिनकी सभी जगह तलाश की जा चुकी है। लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद शुक्रवार को वन विभाग की टीम को रणथंभौर के जंगलों में बैरदा तलाई के पास एक शव का कंकाल मिला। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक दीपक खण्डेलावल व कुंडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed