{"_id":"658ef26efd4c0c4db706583a","slug":"sawai-madhopur-mutilated-body-found-in-zone-4-of-ranthambore-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur: रणथंभौर के जोन चार में मिला क्षत-विक्षत शव, वनकर्मियों ने वनाधिकारियों को दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur: रणथंभौर के जोन चार में मिला क्षत-विक्षत शव, वनकर्मियों ने वनाधिकारियों को दी सूचना
Fri, 29 Dec 2023 09:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 29 Dec 2023 09:53 PM IST
सार
सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक दीपक खंडेलावल व कुंडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह चौधरी, थानाधिकारी कुंडेरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर के जोन चार में एक क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई, जिसकी सूचना गश्त पर गए वनकर्मियों ने वनाधिकारियों को दी। सूचना के बाद कुंडेरा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर कुंडेरा पुलिस मौके पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। शव की शिनाख्त 62 वर्षीय भरतलाल मीणा पुत्र कान्हा निवासी एंडा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कुंडेरा थानाधिकारी महेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि जयपाल पुत्र भरतलाल मीणा निवासी एंडा में 27 नवंबर को कुंडेरा थाने में एक गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें जयपाल ने बताया कि उसके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके पिता 23 नवंबर से घर से लापता हैं, जिनकी सभी जगह तलाश की जा चुकी है। लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
उसके बाद शुक्रवार को वन विभाग की टीम को रणथंभौर के जंगलों में बैरदा तलाई के पास एक शव का कंकाल मिला। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक दीपक खण्डेलावल व कुंडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।