फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur Leopard dies in tiger attack in Ranthambore Tiger Reserve

Sawai Madhopur: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले में लेपर्ड की मौत, आपसी फाइट में टूटी गर्दन की हड्डी

Thu, 14 Sep 2023 05:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Sep 2023 05:16 PM IST
सार

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले में एक लेपर्ड की मौत हो गई। टेरेटरी को लेकर आपसी फाइट में गर्दन की हड्डी टूट गई।

विज्ञापन
Sawai Madhopur Leopard dies in tiger attack in Ranthambore Tiger Reserve
बाघ के हमले में लेपर्ड की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क की फलौदी रेंज में ट्रेकिंग के दौरान वनकर्मियों को लेपर्ड का शव मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर राजबाग नाका चौकी पहुंचाया। जहां लेपर्ड के शव का पोस्टमॉर्टम कर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


लेपर्ड की मौत टेरेटरी एरिया को लेकर किसी बाघ से हुए संघर्ष में होना बताया जा रहा है। वनाधिकारियों के अनुसार, फलौदी रेंज में 6बी बड़ी लाइन के समीप सीता माता मंदिर के पास आगे जाकर पगडंडी पर ट्रेकिंग के दौरान वनकर्मियों को लेपर्ड का शव मिला है। जहां लेपर्ड का शव मिला, उसके आसपास बाघ के पगमार्क मिले हैं। लेपर्ड के शरीर पर भी गहरे निशान हैं। आपसी फाइट में गर्दन की हड्ड़ी टूट गई, जिससे लेपर्ड की मौत हो गई।
विज्ञापन


लेपर्ड के शव को कब्जे में कर राजबाग नाका लाया गया, जहां पशु चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद प्रोटोकॉल के अनुसार, प्रशासनिक और वनाधिकारियों की मौजूदगी में लेपर्ड के शव का पोस्टमॉर्टम कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed