{"_id":"676bf52afc9301cb3a0c7e1f","slug":"sawai-madhopur-kutsala-outpost-in-charge-arrested-red-handed-taking-bribe-acb-action-on-illegal-recovery-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur : कुत्सला चौकी प्रभारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, अवैध वसूली को लेकर एसीबी की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur : कुत्सला चौकी प्रभारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, अवैध वसूली को लेकर एसीबी की कार्रवाई
Wed, 25 Dec 2024 05:36 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 25 Dec 2024 05:36 PM IST
सार
बजरी परिवहन के मामले में पुलिस द्वारा अवैध वसूली की शिकायतें मिलने के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए कुस्तला पुलिस चौकी के एएसआई को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने कुस्तला पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक भरतलाल गुर्जर को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसीबी को पिछले कुछ समय से कुस्तला पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन के मामलों में पुलिस द्वारा अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि करेला निवासी परिवादी देवराम मीना ने एसीबी के टोल फ्री नंबर 1064 पर मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसीबी ने मामले की जांच की, जिसमें पता चला कि कुस्तला चौकी पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध बजरी परिवहन करते हुए पकड़ा था और चौकी प्रभारी भरतलाल गुर्जर ने बजरी को चौकी परिसर में खाली करवाकर ट्रॉली का साधारण एमवी एक्ट में चालान बना दिया। इसके बाद उन्होंने परिवादी से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। जिसमें मौके पर ही 30 हजार रुपये की रिश्वत ली गई और शेष 20 हजार रुपये बाद में देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
परिवादी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर एसीबी ने मामले का सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान परिवादी ने 10 हजार रुपये चौकी प्रभारी के कहने पर कांस्टेबल सियाराम को सौंप दिए। जब आज शेष 10 हजार रुपये की राशि भरतलाल गुर्जर को दी गई तो एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अब एसीबी टीम मामले आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन