{"_id":"66914c0c252a423e510f1ce6","slug":"sawai-madhopur-helper-posted-in-water-supply-department-arrested-for-taking-bribe-of-rs-10-thousand-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur News: जलदाय विभाग में पदस्थ सहायक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने जाल बिछाकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur News: जलदाय विभाग में पदस्थ सहायक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने जाल बिछाकर पकड़ा
Fri, 12 Jul 2024 09:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 12 Jul 2024 09:00 PM IST
सार
सवाई माधोपुर एसीबी की टीम ने जलदाय विभाग सहायक अभियंता कार्यालय में पदस्थ आरोपी कर्मचारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एसीबी की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर एसीबी ने शुक्रवार को जलदाय विभाग के सहायक कार्यालय में ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी की टीम ने कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ सहायक हरिओम गोयल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंग हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसीबी के एएसपी सुरेंद्र शर्मा के अनुसार रसूलपुरा निवासी परिवादी खुर्शीद खान के पिता इशाक मोहम्मद जलदाय विभाग से रिटायर्ड हुए थे। परिवादी के पिता का पीएल के जमा पैसे पास करवाने और अन्य रिटायर्ड संबंधित कार्यों को करने के लिए आरोपी वरिष्ठ सहायक हरिओम गोयल ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
जिसकी शिकायत परिवादी ने एसीबी कार्यालय में उपस्थित होकर अधिकारियों से की थी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया तो आरोपी द्वारा रिश्वत की राशि की मांग की पुष्टि हुई। शुक्रवार को एसीबी की टीम ने जलदाय विभाग सहायक अभियंता कार्यालय में आरोपी को परिवादी से 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन