फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Heated debate between Energy Minister and Congress MLA, allegations regarding corruption

Sawai Madhopur : ऊर्जा मंत्री और कांग्रेस विधायक के बीच तीखी बहस, भ्रष्टाचार और बिजली संकट को लेकर लगाए आरोप

Sat, 07 Dec 2024 01:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 01:38 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्री और कांग्रेस विधायक के बीच हुई तीखी बहस के बीच जिला परिषद सभागार में बुलाई गई समीक्षा बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। आरोप-प्रत्यारोपों के बीच विधायक बैठक का एजेंडा फाड़ दिया और बैठक से उठ खड़ी हुईं।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Heated debate between Energy Minister and Congress MLA, allegations regarding corruption
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर के जिला परिषद सभागार में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक में बामनवास विधायक इंदिरा मीणा और खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बिजली आपूर्ति और अवैध बजरी खनन जैसे मुद्दों पर चर्चा के दौरान माहौल गरमा गया।

विज्ञापन


इंदिरा मीणा ने ठेकेदारों पर लगाए आरोप

बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर और बिजली आपूर्ति में भारी गड़बड़ियां हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर ट्रांसफॉर्मर नहीं मिल रहे हैं और ठेकेदारों व दलालों का बोलबाला है। सरकार इन मुद्दों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री का पलटवार

विधायक के आरोपों का जवाब देते हुए ऊर्जामंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि इन सभी समस्याओं की जड़ पूर्ववर्ती सरकार की नीतियां हैं। उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टाचार पहले था, उसे हम सुधार रहे हैं। ठेकेदारी प्रथा को खत्म किया जा रहा है। अशोक गहलोत सरकार और आपके (इंदिरा मीणा) कार्यकाल की देन को हम ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री के इस जवाब से नाराज होकर इंदिरा मीणा ने बैठक का एजेंडा फाड़ दिया और जोरदार विरोध करते हुए बैठक छोड़ दी। उन्होंने कहा- आप हमें बैठक में बुलाकर अपमानित कर रहे हैं। समस्याओं का समाधान करने की बजाय आप उल्टे आरोप लगा रहे हैं।


अवैध बजरी खनन पर भी गर्माया माहौल

बैठक के दौरान अवैध बजरी खनन का मुद्दा भी उठाया गया। इंदिरा मीणा ने कहा कि रोज हजारों ट्रैक्टर बजरी ले जा रहे हैं और पुलिस उगाही कर रही है। अगर आपमें दम है तो इसे रोककर दिखाइए। वहीं, खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रही है और ऐसे आरोप तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed