फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Flood of reverence gathered in Kavad Yatra, artists created a stir by dressing up as Shiva

Sawai Madhopur: कावड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वाराणसी से आए कलाकारों ने शिव का रूप धरकर मचाई धूम

Sun, 04 Aug 2024 08:17 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 08:17 PM IST
सार

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद कावड़ यात्रा समिति द्वारा आयोजित कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शहर में जगह-जगह पर जलपान की व्यवस्था की गई थी। भगवान शिव का रूप धरकर यात्रा में शामिल वाराणसी के कलाकार यात्रा का मुख्य आकर्षण रहे।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Flood of reverence gathered in Kavad Yatra, artists created a stir by dressing up as Shiva
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के पुराने शहर में आज कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ता नजर आया। शहर के रामद्वारा से शुरू हुई कावड़ यात्रा शहर के खंडार तिराहे, सदर बाजार, पुलिस चौकी होते हुए मुख्य मार्ग से गलता मंदिर पहुंची। कावड़ यात्रा के दौरान पूरा शहर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता नजर आया। 

विज्ञापन


कावड़ यात्रा के दौरान वाराणसी से आए कलाकरों ने भगवान शिव के विभिन्न रूपों का स्वांग रचकर कावड़ यात्रा को और भी भव्य और आकर्षक बना दिया। यात्रा के दौरान भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों के साथ ही शिव परिवार की सजीव झांकियां भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। गौरतलब है कि हर वर्ष की भांति इस बार भी शहर विश्व हिंदू परिषद कावड़ यात्रा समिति द्वारा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा शुरू होने से पूर्व 181 कावड़िये रणथंभौर स्थित सोलेश्वर महादेव पहुंचे और वहां से जल लेकर रामद्वारा आए। विश्राम करने के बाद यहां से गलता मंदिर तक कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया । कावड़ यात्रा के दौरान शहर में जगह जगह समाजसेवियों द्वारा यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कावड़ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed