फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Fair begins in Ranthambore's Ganesh temple, special worship to be held on Ganesh Chaturthi

Sawai Madhopur : रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर में लक्खी मेले का आगाज, गणेश चतुर्थी पर होगा विशेष पूजन

Fri, 06 Sep 2024 07:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 07:48 PM IST
सार

श्री गणेश चतुर्थी के मौके पर रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर में लगने वाला लक्खी मेला आज से शुरू हो गया। राजस्थान और आसपास के प्रदेशों से श्रद्धालु भगवान श्री गणेश के दर्शन करने यहां पहुंच रहे हैं। तीन दिवसीय इस मेले में श्रद्धालुओं के भोजन के लिए जगह-जगह भंडारे की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Fair begins in Ranthambore's Ganesh temple, special worship to be held on Ganesh Chaturthi
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर में जन-जन के आराध्य रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश लक्खी मेले का आज से विधिवत रूप से आगाज हो गया है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यहां श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। तीन दिवसीय इस लक्खी मेले में हर तरफ श्रद्धालुओं का हुजूम नजर आ रहा है। रणथंभौर की वादियां भगवान गणपति के जयकारों से लगातार गूंजायमान हो रही है। 

विज्ञापन


जिला मुख्यालय के रणथंभौर सर्कल से त्रिनेत्र गणेश मंदिर तक समूचा इलाका श्रद्धालुओं की रेलमपेल से अटा पड़ा है। यहां श्रद्धालुओं के लिए समाजसेवियों द्वारा नि:शुल्क भंडारों का आयोजन किया गया है। रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश के लक्खी मेले में 14 किलोमीटर का पैदल सफर तय करके श्रद्धालु गणेश मंदिर पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ यहां अब भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। दुर्ग में विराजमान त्रिनेत्र गणेश भगवान के मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने यहां 1200 पुलिसकर्मी एवं आरएसी का जाब्ता तैनात किया गया है। अन्य जिलों से भी पुलिस अधिकारियों को मेले में ड्यूटी हेतु लगाया गया है। रोडवेज की करीब 50 बसें श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु लगाई गई हैं, साथ ही जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं। वाटर पॉइंट पर गोताखोरों की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में भगवान गणपति का अलौकिक शृंगार किया जाएगा और महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed