फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Body of missing youth found buried in mustard thicket in Bhuri Pahari village.

Sawai Madhopur: सरसों की तूड़ी में दबा मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका जताकर परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 06 Apr 2024 06:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 06 Apr 2024 06:01 PM IST
सार

मुकेश की मौत की घटना की निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे सहित हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़ गए परिजन। 

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Body of missing youth found buried in mustard thicket in Bhuri Pahari village.
तूड़ी में मिले शव के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले के कुंडेरा थाना क्षेत्र के भूरी पहाड़ी गांव में सरसों की तूड़ी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कुंडेरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक युवक भूरी पहाड़ी निवासी 35 वर्षीय मुकेश मीणा है। 

विज्ञापन


ग्रामीण अशोक राजा ने बताया कि मुकेश मीणा परसों रात अपने खेत पर रखवाली करने गया था। कल सुबह मुकेश घर वापस नहीं आया तो परिजनों के सोचा कि वह माताजी की पूजा करने गया होगा। मुकेश कल दिन भर घर नहीं आने पर परिजनों की चिंता बढ़ी और परिजनों ने मुकेश को ढूंढना शुरू किया। इस दौरान पूरे दिन परिजन मुकेश को खोजते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन


विगत रात करीब दस बजे के आसपास परिजनों को सरसों की तूड़ी में मुकेश मीणा का शव मिला। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कुंडेरा थाना पुलिस और सीओ सिटी हेमेंद्र शर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। आज सुबह मोर्चरी पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और मुकेश की मौत की घटना की निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे सहित मुकेश की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने मुकेश की हत्या कर शव सरसों की तूड़ी में छिपा दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों से समझाइस की और मामले की निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया है। तब जाकर परिजन और ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम करवाने को राजी हुए। परिजनों ने घटना को लेकर कुण्डेरा थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed