फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Bear coming out of Ranthambore forest attacked Dadupanthi saint, second case in last 3 days

Sawai Madhopur : रणथंभौर के जंगल से निकले भालू ने दादूपंथी संत पर किया हमला, बीते तीन दिनों में दूसरा मामला

Mon, 30 Sep 2024 01:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 30 Sep 2024 01:45 PM IST
सार

कल देर रात एक भालू ने भैरू दरवाजा के पास दादूपंथी समाज के आश्रम में एक संत पर हमला बोल दिया। हादसे में बुरी तरह जख्मी संत को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें जयपुर रैफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Bear coming out of Ranthambore forest attacked Dadupanthi saint, second case in last 3 days
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर के भैरू दरवाजा के नजदीक दादूपंथी समाज की छतरी जमात आश्रम में कल देर रात एक भालू ने एक दादूपंथी संत पर हमला कर दिया, जिससे 70 वर्षीय संत हितेश्वनान्द बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद संत को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


स्थानीय निवासी सत्यनारायण के मुताबिक संत हितेश्वनान्द पिछले 15 सालों से भैरू दरवाजा के नजदीक दादूपंथी समाज की छतरी जमात के आश्रम पर रह रहे हैं। बीती रात आश्रम की लाइट खराब होने के चलते संत आश्रम पर बनी छतरी में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अचानक एक भालू रणथंभौर के जंगलों से निकलकर आश्रम में आ गया और छतरी में सो रहे संत हितेश्वनान्द पर हमला कर दिया। भालू द्वारा हमला करने पर संत के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला कमल शर्मा और दिनेश स्वामी मौके पर पहुंचे और हल्ला मचाकर भालू को भगाया। 
विज्ञापन


इस हमले में संत के हाथ-पैर और सिर में गहरी चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे दोनों पड़ोसियों ने संत को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से संत की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद संत को जयपुर रैफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते तीन दिनों में भालू के हमले की यह दूसरी घटना है। दो दिन पूर्व भी एक भालू ने जिला मुख्यालय के निमली रोड पर जिला अस्पताल के पीछे निमली खुर्द निवासी 50 वर्षीय पप्पूलाल योगी पर हमला कर घायल कर दिया था। पप्पूलाल योगी का भी जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है और अब संत को भी प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया है। भालू के बढ़ते हमलों से अब स्थानीय लोगों में भय व्याप्त होने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed