फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur Baharwanda Khurd police post will become police station CM Ashok Gehlot

Rajasthan: सवाई माधोपुर के बहरावंडा खुर्द पुलिस चौकी बनेगी थाना, उदयपुर के झाडोल में खुलेगी नई पुलिस चौकी

Fri, 18 Aug 2023 08:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 18 Aug 2023 08:55 PM IST
सार

सवाई माधोपुर की बहरावंडा  खुर्द पुलिस चौकी जल्द ही थाना बनेगी। साथ ही थाना चलाने के लिए 40 नई पोस्ट भी क्रिएट होंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर के झाडोल में भी नई पुलिस चौकी खोलने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur Baharwanda Khurd police post will become police station CM Ashok Gehlot
सीएम अशोक गहलोत ने प्रस्ताव को दी मंजूरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले की बहरावंडा खुर्द पुलिस चौकी को थाने में क्रमोन्नत किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी है। थाने के संचालन के लिए 40 नए पदों के सृजन के प्रस्ताव भी अप्रूव किया गया है। प्रस्ताव के अनुसार स्वीकृत पदों में पुलिस निरीक्षक 1, उप निरीक्षक और कांस्टेबल ड्राइवर के 2-2, सहायक उप निरीक्षक और हैड कांस्टेबल  के 4-4 व कांस्टेबल के 27 पदों सहित कुल 40 नई पोस्ट शामिल हैं। प्रस्तावित पुलिस थाने क्षेत्र में 32 राजस्व गांव शामिल होंगे। 

विज्ञापन


उदयपुर के झाड़ोल में नई पुलिस चौकी होगी स्थापित
उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत झाड़ोल में नई पुलिस चौकी स्थापित होगी। गहलोत ने इसके लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी है। चौकी संचालन के लिए 7 नई पोस्ट क्रिएट करने की भी स्वीकृति दी गई है। नवसृजित पदों में उपनिरीक्षक का 1 पद और कांस्टेबल के 6 पद शामिल हैं। नई चौकी के अधीन 5 ग्राम पंचायत और 7 राजस्व ग्राम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed