फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   salman khan's lawyer says: this is because of his hard work and professionalism

सलमान के बरी होने पर उनके वकील ने दी अजीब प्रतिक्रिया

Tue, 26 Jul 2016 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
salman khan's lawyer says: this is because of his hard work and professionalism

चिंकारा शिकार मामले में हाईकोर्ट से बरी होने के बाद बेशक अभिनेता सलमान खान को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है लेकिन इन सबसे इतर उनके वकील ने इसका श्रेय उनकी मेहनत और प्रोफेशनलिज्म को दिया है। सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने कहा इस सबके पीछे उनकी मेहनत और काम के प्रति उनका समर्पण है। 

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार 18 साल से सलमान खान से जुड़े वकील हस्तीमल सारस्वत उनके काफी नजदीकी बताए जाते हैं। जोधपुर हाईकोर्ट में सलमान के चारों मामलों को हस्तीमल ही देख रहे हैं। सोमवार को जब हाईकोर्ट ने सलमान को दो मामलों से बरी कर दिया तो मीडिया ने उनके वकील हस्तीमल सारस्वत से उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही। इस पर सारस्वत ने कहा कि इसका श्रेय सलमान की मेहनत और उनके काम के प्रति समर्पण को देना चाहिए। 
विज्ञापन


अपनी इस अजीबोगरीब प्रतिक्रिया में सारस्वत ने आगे कहा कि यह बिल्कुल उनकी मेहनत के कारण हुआ है। हस्तीमल ने बताया कि मैंने इतने सालों में उनके साथ एक तस्वीर भी नहीं ‌खिंचवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हर कदम पर साथ खड़ी दिखी बहन अलवीरा

salman khan's lawyer says: this is because of his hard work and professionalism

1978 से वकालत के पेशे में लगे सारस्वत से सलमान के परिवार ने 1998 में उनके इस मामले में फंसने के बाद संपर्क किया था। उन्होंने बताया कि जब 1998 में सलमान के खिलाफ मामला दाखिल हुआ था तब कुछ वरिष्ठ वकीलों के साथ उन्हें भी मुंबई बुलाया गया था। हफ्तेभर के अंदर ही उन्होंने मुझे यह केस मुझे सौंप दिया। 

शुरूआत में सलमान के पिता सलीम खान उनकी दोनों बीवियां सलमा और हेलन, उनकी बहन अलवीरा भी यहां आए थे। लेकिन पिछले एक दशक से उनके मुकदमे की पैरवी उनकी बहन अलवीरा ही कर रही हैं। 

सारस्वत के अनुसार वो कभी मुंबई सलमान के घर नहीं गए, लेकिन उन्होंने दो साल पहले सलमान की बहन अर्पिता की शादी में शिरकत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed