फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Saint Movement against illegal mining in Bharatpur one saint Baba spent night on tower in protest

Rajasthan: अवैध खनन के खिलाफ बाबा ने टावर पर गुजारी रात, आज आंदोलन में 200 साधु-संत हो सकते हैं शामिल

Wed, 20 Jul 2022 10:30 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 20 Jul 2022 10:30 AM IST
सार

आदिबद्री धाम और कनकाचल में हो रहे अवैध खनन के विरोध में संत नारायण दास टावर पर चढ़ गए। उन्होंने पूरी रात टावर पर गुजारी।

विज्ञापन
Saint Movement against illegal mining in Bharatpur one saint Baba spent night on tower in protest
bharatpur news - फोटो : Social Media

विस्तार

भरतपुर जिले के डीग क्षेत्र में आदिबद्री धाम और कनकाचल में हो रहे अवैध खनन के विरोध में मंगलवार को टावर पर चढ़े बाबा नारायण दास ने पूरी रात टावर पर गुजारी। बुधवार सुबह तक वो टावर पर जमे रहे। वहीं बुधवार को भी अवैध खनन के खिलाफ आंदोलन जारी है। संभावना जताई जा रही है कि इस आंदोलन में शामिल होने के लिए बुधवार को वृंदावन से 200 और साधु-संत पासोपा पहुंचेंगे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़े बाबा नारायण दास ने पूरी रात टावर पर गुजारी। बाबा नारायण दास को टावर पर ही ग्लूकोज और अन्य खाद्य सामग्री पहुंचाई गई। वहीं रातभर मौके पर पुलिस जाप्ता तैनात रहा। साथ ही काफी संख्या में साधु संत भी पासोपा में जुटे रहे।

विज्ञापन


संत राधा प्रिया ने बताया कि मंगलवार को वृंदावन से आंदोलन में शामिल होने के लिए 200 साधु संत आने वाले थे लेकिन उन्हें समझा कर रोका गया। बुधवार को सभी 200 साधु संत आंदोलन में शामिल होने के लिए पासोपा पहुंचेंगे। वहीं मंगलवार शाम को वार्ता के लिए आईजी कार्यालय में देर शाम तक वार्ता का दौर चला लेकिन बात नहीं बनी। संत राधा प्रिया ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन, संरक्षित वन क्षेत्र में हो रही पेड़ों की कटाई को रुकवाने के लिए सरकार से लिखित आदेश मिलने के बाद ही बाबा नारायण दास टावर से नीचे उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि असल में डीग के धार्मिक स्थल आदिबद्री धाम और कनकांचल पर्वत क्षेत्र में वैध की आड़ में धड़ल्ले से और लंबे समय से अवैध खनन चल रहा है। जिससे यहां के वन क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंच रहा है। अवैध खनन रुकवाने की मांग को लेकर साधु-संत बीते करीब 550 दिन से आंदोलनरत हैं। साधु-संतों की मांग है कि इस पूरे क्षेत्र को वन क्षेत्र में शामिल कर खनन रुकवाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed