फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot wrote a letter to CM Ashok Gehlot demanding compensation to farmers in Rajasthan

Rajasthan: अब पायलट ने गहलोत को लिखा पत्र, कहा- शीतलहर और पाले से फसलों को नुकसान, किसानों को दिलाएं मुआवजा

Thu, 19 Jan 2023 04:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 19 Jan 2023 04:37 PM IST
सार

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट प्रदेश की गहलोत सरकार को घेर रहे हैं। पेपर लीक मामले पर पिछले 2 दिन से लगातार निशाना साधने के बाद अब पायलट ने गहलोत को किसानों के फसल खराबे के मुद्दे पर बाकायदा लेटर लिख भेजा है।

विज्ञापन
Sachin Pilot wrote a letter to CM Ashok Gehlot demanding compensation to farmers in Rajasthan
सचिन पायलट ने सीएम गहलोत को लिखा पत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम गहलोत को अपने लेटर हेड पर लिखी चिट्ठी में सचिन पायलट ने कहा है कि 17 और 18 जनवरी को हनुमानगढ़ जिले के दौरे के दौरान कई प्रतिनिधि मंडलों और काश्तकारों ने मुझसे मिलकर शीतलहर और पाला पड़ने से सरसों की फसल को हुए नुकसान के बारे में बताया है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पाला और शीत लहर जारी है, जिसमें कई जिलों में काश्तकारों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसलिए मेरा आपसे अनुरोध है कि शीतलहर और पाला पड़ने से सरसों की फसल सहित अन्य खड़ी फसलों के खराबे की गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को ज़्यादा से ज़्यादा मुआवजा दिलवाने का कष्ट करें।

विज्ञापन




गहलोत सरकार पर लगातार हमलावर पायलट
सचिन पायलट लगातार प्रदेश की गहलोत सरकार पर हमलावर हो रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को भी पायलट ने पेपर लीक मामले पर सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा था कि 'एक के बाद एक पेपर लीक सामने आ रहे हैं। इससे मन आहत होता है। हमें पुख्ता इंतजाम करना पड़ेगा और लोगों का विश्वास जीतना पड़ेगा कि कोई कितना भी बड़ा, ताकतवर व्यक्ति हो, किसी पद पर हो, नेता हो या अधिकारी हो, अगर बच्चों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ करेगा, तो हम उसको  कभी नहीं बख्शेंगे। दोषियों को सूद समेत सजा मिले, यह बात हम हमेशा बोलते हैं। मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द इस दिशा में काम होगा।' 
विज्ञापन


इसके बाद झुंझुनूं के गुढ़ा के किसान सम्मेलन में पायलट ने पेपर लीक मामले पर कहा- 'यह पेपर लीक किसी एक नेता, मंत्री, पार्टी की बात नहीं है। अब यह कहा जा रहा है कि इसमें कोई अधिकारी, नेता लिप्त नहीं था। लेकिन परीक्षा की कॉपी तिजोरी में बंद होती है। उस तिजोरी में से कॉपी बच्चों तक पहुंच गई, यह तो जादूगरी हो गई। ऐसे कैसे हो सकता है''। कोई तो ज़िम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विधानसभा सत्र से पहले गहलोत वर्सेज पायलट 
विधानसभा सत्र से पहले प्रदेश में ' गहलोत वर्सेस पायलट' के हालात फिर बन गए हैं। सीएम अशोक गहलोत ने भी पायलट के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा था कि जो पेपर लीक सरगना हैं, हम उन्हीं पर कार्रवाई कर रहे हैं। उन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। गहलोत ने कहा था कि विपक्ष आरोप लगा रहा है कि मंत्री-अफसरों की पेपर लीक में मिली भगत है। लेकिन वह झूठ बोल रहे हैं। भर्तियों को लेकर प्रदेश सरकार को क्रेडिट नहीं मिल जाए इसलिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed